बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म कालीधर लापता के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। इस बीच एक्टर एक इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआती दिनों की बातें करते हुए बताया कि कैसे उन्हें कोई भी बड़ा डायरेक्टर या प्रोड्यूसर लॉन्च नहीं करना चाहते थे। अमिताभ बच्चन के बेटे होने के नाते कोई भी उन्हें लॉन्च करने की बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता था।
करियर के इन 25 सालों ने उन्हें बहुत कुछ सिखा दिया। नदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि जब वह 21 साल के थे तो उत्साह से बढ़े थे। लेकिन जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री की सच्चाई का पता चल गया। उन्हें कई मीटिंग्स के दौरान फिल्म के लिए मना कर दिया जाता था। यह उनके लिए दिल टूटने जैसा था। उन्हें समझ नहीं आता था कि उन्हें लोग क्यों मना कर रहे हैं। अभिषेक ने कहा मुझे तब समझ नहीं आया लेकिन जब मैंने रिफ्यूजी साइन की तो मुझे समझ आ गया।
अभिषेक ने कहा मुझे तब समझ नहीं आया लेकिन जब मैंने रिफ्यूजी साइन की तो मुझे समझ में आ गया। वे कहते थे हम अमिताभ बच्चन के बेटे को लॉन्च करने की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। मुझे यह बात समझ में नहीं आई लेकिन अब मैंने जब काम शुरू करना शुरू किया और मैंने खुद देखा कि मेरे पिता फिल्म इंडस्ट्री के लिए क्या मायने रखते थे। अभिषेक ने आगे पिता अमिताभ के बारे में कहा। वह इतनी बड़ी हस्ती कि लोगों के मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है।
मैं समझ सकता हूं कि लोग क्यों कहते थे हम पर यह जिम्मेदारी मत डालो। बता दें कई रिजेक्शन का सामना करने के बाद अभिषेक बच्चन को जेपी दत्ता ने अपनी फिल्म रिफ्यूजी के लिए साइन किया था। इस फिल्म में करीना कपूर ने भी अपना डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इनका करियर चल पड़ा।
यह भी पढे;रामायण फिल को देखते ही नाराज हुई दीपिका चिखलिया, गुस्से मे आकार निकली भड़ास…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।