शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज 24 साल की हो चुकी हैं। अपने पिता के जैसे ही सुहाना सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोरती हैं। बॉलीवुड स्टार किड्स में सुहाना का नाम सबसे पहले लिया जाता है। भले ही बड़े पर्दे से फिलहाल सुहाना दूर हैं मगर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज यानी 22 मई को सुहाना खान का जन्म हुआ था और आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
इस मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सुहाना खान की नेटवर्थ कितनी है। सिर्फ एक फिल्म करके ही सुहाना खान कितनी संपत्ति हासिल कर चुकी हैं। सुहाना खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी। वहीं उन्होंने अपना ग्रेजुएशन आर्डरलिंग कॉलेज इंग्लैंड से पूरा किया। इसके अलावा सुहाना ने अपनी एक्टिंग और ड्रामा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और टिश स्कूल ऑफ ड्रामा से सीखा है। सुहाना खान के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 6 मिलियन के करीब फॉलोवर्स हैं। जिसमें सुहाना अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं।
नेटवर्थ के बारे में बात करें तो टोटल नेटवर्थ 82 करोड़ की है। जिसमें उनके पास 12.91 करोड़ और 9.50 करोड़ का अलीबाग में दो अपार्टमेंट है। यह सुहाना ने अपने दम पर हासिल किया है। फिलहाल सुहाना खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर भी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। किंग में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देने वाली है।
यह भी पढे;ऑरी ने उड़ाया उर्वशी रौटेका का मजाक, कहा पीछे का कहा है? देखे वीडियो:
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।