कपूर खानदान से इस वक्त बहुत दुखद खबर आ रही है। अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। निर्मल कपूर 90 साल की थीं। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि निर्मल कपूर पिछले 1 हफ्ते से मुंबई के कोखला बेन अस्पताल में भर्ती थीं। उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
कुछ देर पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही पूरा कपूर परिवार दौड़ पड़ा है। पिछले साल 27 दिसंबर को निर्मल कपूर का 90वां जन्मदिन था। पूरे कपूर परिवार ने मिलकर इस जन्मदिन को सेलिब्रेट किया था। उस मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ कई खास तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में अनिल कपूर के साथ संजय और बोनी कपूर भी दिख रहे थे। पूरा परिवार एक साथ काफी खुश नजर आ रहा था।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता अपनी सासू मां के बगल में बैठी नजर आ रही हैं। बोनी कपूर की बेटी जानवी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाय कपूर भी तस्वीर में नजर आ रही हैं। 14 साल पहले बोनी अनिल और संजय कपूर के सिर से पिता का साया उठ गया था। साल 2011 में उनके पिता सुरेंद्र कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अब तीनों के सिर से मां का साया भी उठ गया है।
एक वक्त था जब सुरेंद्र कपूर अपनी फैमिली के साथ पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहते थे। ये उन दिनों की बात है जब सुरेंद्र कपूर ने साउथ से बॉलीवुड का रुख किया था। वहीं सुरेंद्र कपूर ने अपनी पत्नी निर्मल कपूर के साथ मिलकर बच्चों की ऐसी परवरिश की कि आज तीनों बॉलीवुड में बड़े मुकाम पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढे:अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर मूड मे या गए विराट कोहली, अनुष्का की hot फ़ोटो को किया लाइक….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।