जया बच्चन और रेखा के बीच के रिश्तों के बारे में हर कोई जानता है। रेखा और जया बच्चन के रिश्ते आज तक नहीं सुधरे। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया के बीच का लव ट्रायंगल आज भी चर्चाओं का हिस्सा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया ने रेखा के साथ उनके बुरे दिनों में भी गलत बर्ताव किया है। जया बच्चन और रेखा की यह कहानी सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जया बच्चन रेखा को आज तक देखना पसंद नहीं करती। सालों बीत गए लेकिन यह दरार आज भी वैसी ही है। यह किस्सा है अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ जब अमिताभ अपनी आखिरी सांसे गिन रहे थे।
जब अमिताभ के दिल की धड़कनें बढ़ने लगी थी। जब अमिताभ जिंदगी और मौत के बीच में जंग लड़ रहे थे। उस वक्त जया बच्चन ने रेखा के साथ कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बात तब की है जब फिल्म कुली की शूटिंग हो रही थी। कुली में एक्सीडेंट के बाद अमिताभ बच्चन की धड़कन 1 मिनट में 72 की जगह 180 की स्पीड से चलने लगी। अमिताभ कोमा में चले गए थे। ऑपरेशन शुरू हुआ तो डॉक्टरों ने देखा कि अमिताभ की पेट की झिल्ली पूरी तरीके से फट चुकी है। इस स्थिति में किसी का भी तीन या 4 घंटे तक ही जिंदा रहना मुश्किल होता है।
लेकिन अमिताभ बच्चन तीन दिन तक इसी कंडीशन से जूझते रहे। उस वक्त अमिताभ बच्चन को पहले से ही कई सारी बीमारियां थी। अस्थमा था। जंडिस के कारण किडनी भी एक खराब थी और डायबिटीज भी था। आखिर में एयर बस के जरिए अमिताभ को बेंगलुरु से मुंबई लाना तय किया गया। स्ट्रेचर पर लेटाया गया। अमिताभ को कन की मदद से एयरबेस से ब्रिज कैंडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं जया बच्चन अमिताभ के लिए प्रार्थना करने सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची थी। जहां पहले से ही हजारों की संख्या में फैंस अमिताभ की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहे थे।
मगर यहीं से शुरू होती है रेखा की कहानी। रेखा अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थी। अमिताभ उस वक्त जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। अमिताभ बच्चन को कुछ भी हो सकता था। ऐसे में रेखा चाहती थी कि वह अमिताभ बच्चन से मिले, उनका हाल जाने और उनसे एक मुलाकात करें। लेकिन यह मुलाकात पूरी ना हो सकी। जया बच्चन की वजह से अमिताभ और रेखा की मुलाकात नहीं हो सकी। कहते हैं कि हॉस्पिटल में रेखा को अंदर जाने की मनाही थी।
जया बच्चन ने हॉस्पिटल में पहरा लगवा दिया था ताकि रेखा अमिताभ से मिलने ना जा सके। कहा जाता है उस वक्त जयाद यह नहीं चाहती थी कि रेखा का साया तक उनके पति पर पड़े। हालांकि रेखा सुबह-सुबह सफेद साड़ी पहनकर पहुंची। यासिर उस्मान की किताब में फिल्म मेकर प्रकाश मेहरा का यह बयान है कि अगर रेखा ने मुझे कहा होता तो मैं जया को मनाने की कोशिश करता ताकि जया अमिताभ को रेखा से मुलाकात करवा सके। आगे वह कहते हैं कि यहां कोई इंसान मर रहा था। ऐसे में सब भूल जाओ। कुछ नहीं। कम से कम एक कोस्टार की हैसियत से तो रेखा को मिलने की इजाजत दी जानी चाहिए थी।
यह भी पढे;प्रिटी जिंटा ने IPL की वजह से मांगी माफी, जोड़े दो हाथ ओर की ऐसी बिनती…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।