विराट कोहली पर आई बड़ी मुसीबत, रेस्तरा पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

विराट कोहली को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि बेंगलुरु पुलिस ने विराट कोहली के पब रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लिया। कोहली के वन8 कैम्यून पब और रेस्टोरेंट में नो स्मोकिंग ज़ोन नहीं होने की वजह से पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अब तक इस मामले में क्रिकेटर या रेस्टोरेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। बेंगलुरु के कंबन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल पांच बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ कारवाई की जिसमें विराट कोहली का रेस्टोरेंट भी शामिल था। पुलिस ने पाया कि पब में नो स्मोकिंग जोन नहीं है।

इसलिए सिगरेट और अन्य तंबाकू पदार्थ उत्पादन अधिनियम के प्रावधान के उल्लंघन के आरोप में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है। कोहली के पब के खिलाफ कोई कारवाई की गई हो। बीते साल जुलाई में 188 कैम्यून पर पहले भी केस दर्ज किया जा चुका है। जुलाई 2024 में पब और पब के मैनेजर पर कारवाई की गई थी।

दरअसल यह कारवाई पब के बंद होने के समय के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर के की गई थी। जिसमें मैनेजर पर एफआईआर दर्ज की गई। कमन पार्क थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक कस्तूरबा रोड पर स्थित 188 कैम्यून पब 6 जुलाई को बंद होने के समय के बाद भी खुला था। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। गश्त कर रही पुलिस को इस बात की शिकायत मिली कि पब अभी तक खुला हुआ है। देर रात 1:20 तक पब खुला था।

ग्राहकों को सर्विस दी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उस वक्त भी स्वतः ही संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। विराट कोहली 188 कैम्यून के मालिक हैं। इसकी ब्रांच दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में है। दिसंबर 2023 में ही इस रेस्टोरेंट को बेंगलुरु में खोला गया

यह भी पढे;मौसमी मे खोली अमिताभ बच्चन की पोल, बताई ऐसी सच्चाई की….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment