इट कैन 1% कैन हैपन विदाउट मी एंड अक्षय बट 100% कांट हैपन विदाउट परेश जी। आई एम कंप्लीटली हार्ट ब्रोकन। हेराफेरी 3 फिल्म छोड़ने पर सुनील शेट्टी का परेश रवल पर आया रिएक्शन। जाने क्या कहा सुनील ने परेश रवाल को लेकर। बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक हेराफेरी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। इसके किरदार राजू, श्याम और बाबू भैया इतने पॉपुलर है कि फिल्म के डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में छाए रहते हैं। लेकिन अब जब इस फिल्म के तीसरे भाग हेराफेरी 3 की चर्चा जोरों पर है
तभी एक बड़ी खबर ने फैंस को चौंका दिया है। परेश रवल उर्फ़ बाबू भैया इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों तक सभी इस बात से दुखी है। सबसे ज्यादा झटका लगा है खुद सुनील शेट्टी को जिन्होंने फिल्म में श्याम का किरदार निभाया था। हाल ही में एक बातचीत में सुनील शेट्टी ने अपने दिल की बात खुलकर की है और उन्होंने कहा है मैं बहुत ही दुखी हूं। सच कहूं तो हम तीनों बहुत सालों से साथ हैं।
हेराफेरी इन तीनों के बिना हो ही नहीं सकती। भले फिल्म बने या ना बने लेकिन मैं नहीं चाहता कि यह दोस्ती खत्म हो। उन्होंने आगे कहा कि वह परेश रवाल से संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं। मैंने परेश जी को फोन किया। लेकिन उन्होंने कहा कि बाद में बात करेंगे और मैं चाहता हूं कि हम तीनों एक साथ वापस आए क्योंकि यह फिल्म हम तीनों के बिना ही अधूरी है। परेश रावल ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया कि बाबू भैया का किरदार अब उनके लिए जैसे एक बंधन बन गया है।
उन्होंने कहा था यह रोल अब गले का फंदा बन गया है। खुशी तो होती है लेकिन अब कुछ नया करना चाहता हूं। अलग गेटअप में, अलग रोल में हर बार वही बात, वही मजाक है तो मुझे इससे मुक्ति चाहिए। फिलहाल परेश रवाल के ना करने के बाद मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। तो वहीं फैंस में भी उदासी छाई हुई है क्योंकि बाबू भैया के बिना हेराफेरी दर्शकों के लिए भी अधूरी।
यह भी पढे:परेश रावल ओर अक्षय कुमार के बीच जगड़े पर संजय दत्त ने दिया तगड़ा रिएक्शन…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।