दैनिक राशिफल में आज पौष मास का 10वां दिन और रविवार का शुभ योग है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का विस्तृत राशिफल में समझिए भविष्य के संकेत, शुभ रंग, लकी नंबर और सूर्य देव के उपाय। (Daily Horoscope Sunday)
आज 14 दिसंबर 2025 से पौष मास का 10वां दिन है। आज रविवार का दिन है। आज का दिन कई राशियों के लिए धन लाभ के योग लेकर आया है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए ‘ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः ऊं आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करें। पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज का आज का राशिफल।नई मुलाकातें नए संबंधों का आधार बनेगी। यात्रा सुखद रहने की संभावना है। मांगलिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचना होगा। विरोधी शब्दों से परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।
प्रभाव में वृद्धि होगी। सामान्य से बेहतर दिन है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को उच्च संपर्क का लाभ मिलेगा। जॉब में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
आराम और परिश्रम में से एक चुनने की सुविधा मिलेगी। भाग्य के समर्थन से पुराने निवेश लाभ में बदल सकते हैं। आकस्मिक यात्रा की संभावना बन रही है। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
पारिवारिक जीवन में एक दूसरे की मदद करने के अवसर मिलेंगे। भावनात्मक देखभाल से संबंध और मजबूत होंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा से पूर्णता का अनुभव करेंगे। आद्यात्मिक रुचि बढेगी।