95 रुपये से 3 करोड़ हुई सेलरी, मुंबई मे लिया आलीशान बंगला, जानिए हप्पू सिह की कहानी…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

मेहनत करने वाले एक्टर्स को तरक्की करते हुए देखना किसे अच्छा नहीं लगता। यह खबर आज आपका दिल खुश कर देगी और अगर जिंदगी में आप दुख से गुजर रहे हैं तो यह आपकी जिंदगी बदल देगी। टीबी के दरोगा हप्पू सिंह मुंबई में चार-चार घरों के मालिक बन गए हैं। महज ₹95 कमाने वाले एक्टर योगेश त्रिपाठी को लेकर ऐसी खबर आई है जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया है। योगेश ने गुपचुप मुंबई में चार बड़े घर खरीद लिए हैं। दरोगा हप्पू सिंह को भला आप कैसे नहीं जानते होंगे। उनका कॉमेडी स्टाइल, हाजिर जवाबी हम सबको पसंद है। लेकिन अब योगेश को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

उनकी पर डे की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी कमाई बढ़कर ₹3 करोड़ पहुंच गई है। यूपी के एक छोटे से गांव के रहने वाले एक्टर योगेश त्रिपाठी परिवार के खिलाफ जाकर मुंबई आए थे। लेकिन यहां पहुंचकर उन्हें बड़ा झटका मिला। उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था। स्टेशन पर उन्होंने अनगिनत रातें काटी। जिस वक्त योगेश मुंबई आए, वह सिर्फ 23 साल के थे। योगेश ने हाल ही में बताया कि मुंबई आने के बाद उन्होंने थिएटर से शुरुआत की थी। पर उससे पहले वो रेलवे एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। उसी सिलसिले में जब मुंबई आए तो ट्रेन के जनरल डिब्बे में वॉश स्टेशन के पास 18 घंटे खड़े होकर सफर किया था।

फिर साल 2004 में वह हमेशा के लिए मुंबई बस गए और उन्हें यहां पहला ब्रेक एक विज्ञापन से साल 2007 में मिला था। योगेश ने बताया कि पहला ब्रेक मिलने तक उन्हें मुंबई में टिके रहने के लिए छोटे-मोटे काम करने पड़े। उन्होंने ₹150 में पेन बेचा तो कभी ₹1500 में बैकग्राउंड एक्टर का रोल किया। योगेश ने बताया कि मुंबई में जो उनकी पहली जॉब थी उसके लिए उन्हें सिर्फ ₹95 और थिएटर से ₹75 मिले थे। बाद में योगेश का विज्ञापन पॉपुलर हुआ तो उन्हें टीवी शो एफआईआर मिल गया। इसके लिए उन्हें ₹2800 की फीस मिलती थी। योगेश को फिर 2015 में भाभी जी घर पर हैं में दरोगा हप्पू सिंह का रोल मिला।

इसके लिए उन्हें पहले हर दिन के ₹8,000 मिलते थे। तब शो में उनका काम सिर्फ दो-ती दिन का होता था। इस लिहाज से उनकी कमाई ₹24,000 की थी। बाद में योगेश का हप्पू सिंह का किरदार इतना पॉपुलर हुआ कि मेकर्स उनका स्पिन ऑफ हप्पू की उल्टन-पलटन लेकर आए। देखते ही देखते योगेश बड़े स्टार बन गए। आज योगेश हर दिन ₹80,000 की कमाई कर रहे हैं। उनकी महीने की कमाई ₹24 लाख पहुंच गई है। योगेश ने इस कमाई से मुंबई में चार घर खरीदे हैं।

जिनमें से एक घर में वह खुद रह रहे हैं। बाकी सभी घरों को रेंट पर चढ़ा दिया है। अगर सपने बड़े हो और जीतोड़ मेहनत की जाए तो बंदा कुछ भी कर सकता है। ₹95 डेली की कमाई से ₹80,000 डेली की कमाई करने में योगेश को 20 साल लग गए। और अगर वह हिम्मत हार कर लौट जाते तो शायद आज वह इस मुकाम पर नहीं होते। योगेश की कामयाबी लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

यह भी पढे:मा बाप के तलाक पर भड़की टीना आहूजा, कहा अब ये सब बकवास….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment