यूबर अरमान मलिक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। हाल में ही उनकी पहली पत्नी पायल मलिक की माता काली के रूप को लेने वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ी थी। कृतिका मलिक और पायल मलिक अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिन देखा गया कि माता काली की कंट्रोवर्सी की वजह से पायल मलिक की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पायल बार-बार माफी मांग चुकी हैं। कई बार मंदिरों में जाकर सेवा भी दे चुकी हैं और अपनी सजा भी काट चुकी हैं। पायल मलिक के खिलाफ फिर भी हेट्स कम नहीं हो रहे।
जिसकी वजह से वह बार-बार लोगों से यह अपील कर रही हैं कि उन्होंने गलती की है गुनाह नहीं और आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। बहरहाल यह तो सिर्फ बात रही कातली माता के गेटअप लेने की। लेकिन परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब पायल के अलावा पत्नी कृतिका मलिक और पति अरमान मलिक पर भी मुसीबत आ गई है और यह मुसीबत है उनकी शादी। दरअसल एडवोकेट दरविंदर राजपूत ने पटियाला कोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की है। जिसमें भारतीय विवाह कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
बीते दिन यह भी देखा गया कि कैसे अरमान मलिक ने अपनी दो शादियों को लेकर के बयान दिया था। दरअसल एक डिजिटल मीडिया ने जब अरमान मलिक से यह सवाल किए कि आपके खिलाफ दो शादियों के इल्जाम में याचिका दायर की जाने वाली है तो अरमान मलिक ने कई सारे उदाहरण दिए जो दो शादियों से जुड़े हुए थे। अरमान मलिक का कहना था कि उन्होंने दो शादी की जो कि गलती थी उन्हें नहीं करनी चाहिए थी और ना ही वह किसी को सलाह देते हैं। लेकिन दो शादी करना कोई इतना भी बड़ा जुर्म नहीं है। देश में कई स्थानों पर दो शादियां होती हैं। कहीं पुरुष दो महिलाओं से शादी करते हैं तो कहीं महिलाएं दो पुरुषों से शादी कर लेती हैं। हाल में ही हिमाचल प्रदेश के केस को देखा जा सकता है।
जहां एक महिला ने दो पुरुषों के साथ शादी कर ली जो दोनों सगे भाई थे और सरकारी पोस्ट पर भी मौजूद थे। अरमान मलिक ने इसका हवाला देते हुए कहा कि वो सनातन धर्म को फॉलो करते हैं और शादी कर चुके हैं। गर्व से इस बात को कहते हैं और इसमें कोई भी बुराई नहीं है। आगे आने वाले दिनों में अगर कानूनी लड़ाई भी उन्हें लड़नी हो तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। अरमान मलिक यहीं नहीं रुके। उनका कहना था कि अगर उनके परिवार के खिलाफ हेट्स कम नहीं हुए तो वह कानूनी मदद भी ले सकते हैं। बहरहाल बता दें कि इन दिनों अरमान मलिक और उनकी पूरे परिवार को लेकर कई अलग-अलग तरीके के दावे सामने आ रहे हैं।
परिवार के खिलाफ मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। वेल यह पहली बार नहीं जब अरमान मलिक किसी विवाद में फंसे हो। बिग बॉस oटीt पर भी देखा गया कि कैसे पायल मलिक और कृतिका मलिक की वजह से अरमान को काफी हेट्स का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं परिवार में दरार के भी हालात बन चुके थे और एक बार फिर से अब अरमान की दूसरी शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा ने
यह भी पढे;अजय देवगन के घर आई बड़ी खुशखबरी, बेटी न्यासा देवगनने दिए शुभ समाचार…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।