पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हुमेरा के निधन के बाद सामने आया पाक इंद्रस्ट्री का असली चहेरा, सब मिल गया खाक मे…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस जिसका निधन हुआ और किसी को पता ना चला। पाकिस्तान की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसे 2 साल से यह दावा किया जा रहा है कि काम नहीं मिला था। जानीमानी एक्ट्रेस थी। कई सारे पॉडकास्ट में पाकिस्तान की आ चुकी थी। कई सारे इंटरव्यूज में रियलिटी शोज़ में उन्हें देखा गया था। लेकिन पिछले छ महीनों से लापता थी। सोशल मीडिया पर कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन किसी ने भी सुध लेने की कोशिश नहीं की। और अचानक खबर सामने आती है कि अब तो वह इस दुनिया में ही नहीं। सरहद के इस पार का कोई मामला हो या फिर उस पार का भले ही दुश्मनी क्यों ना हो लेकिन इस तरीके की अगर खबर सामने आएगी तो इसे बेनकाब करना तो जरूरी है।

चाहे बात दुश्मन देश की ही क्यों ना हो लेकिन दुश्मन देश में जो शख्स हैं एक पब्लिक पर्सनालिटी है जो ना केवल अपने देश में बल्कि भारत में भी कई और देश में मशहूर है। ऐसे में उन पर चर्चा होना लाजमी है। शॉकिंग खबर है यह और इस बात की चर्चा हर जगह हो रही है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? यह दिल दहला देने वाला मामला ही नहीं है। हैरान कर देने वाला मामला है। एक शख्स जो इतने दिनों से गायब है और वो भी पब्ल पर्सनालिटी एक पब्लिक पर्सनालिटी जो आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर कभी फोटोस कभी कोलैबोरेशन कभी वीडियोस शेयर करते हैं। लेकिन उसके बारे में किसी को नहीं पता चला। यह केस आखिर कहां तक मुड़ रहा है? इसके बारे में आपको छोटी सी डिटेल दे देते हैं।

फिर आगे की अपडेट देंगे कि आखिर अब क्या हो रहा है। दरअसल बीते दिन एक रिपोर्ट सामने आई कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमेरा असगर अली इस दुनिया में नहीं है। दरअसल जब वो उनके घर से बदबू तेज आनी शुरू हो गई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घर में आती है। दरवाजा तोड़ती है। घर के अंदर घुसती है तो एक शव मिलता है जो कि हुमेरा असगर अली का बताया जा रहा है। शव बुरी तरीके से सड़ चुका है। बुरी तरीके से सड़ चुका है। सोशल मीडिया पर अगर Instagram पर आप हुमेरा हुमेरा असगर अली के बारे में सर्च करेंगे तो आपको कई सारी वीडियोस दिखेगी और उस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शव जो पूरा चेहरा है वो इतना ज्यादा खराब हो चुका है।

कीड़े लग चुके हैं कि उसको दिखाना भी बिल्कुल पॉसिबल नहीं है। जैसे ही यह खबर सामने आती है, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को शव गृह में देती है। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आती है, उसके बाद यह कहा जाता है कि तीन हफ्तों पहले ही एक्ट्रेस का निधन हो गया है। बाद में यह खबर सामने आई कि 6 महीने पहले ही एक्ट्रेस का निधन हो गया। छ महीने से शव जो है वह घर में सड़ रहा था और किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अब जितने भी पाकिस्तानी इंडस्ट्री के सितारे हैं अब निकल कर के सामने आ रहे हैं। एक-एक करके आपको पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा है। फिर आगे की रिपोर्ट दिखाएंगे। एक्ट्रेस सुमेरा असगर के पिता ने जब अपनी बेटी का शव लेने से इंकार किया तो कुछ लोगों ने यह सुनिश्चित करने की पेशकश की कि उनके शव को सम्मान के साथ दफनाया जाएगा। इसमें सबसे पहले एसीटी का जिक्र कर लेते हैं। पाकिस्तान के एक्टर्स कलेक्टिव यानी कि एसीटी जो देश में एक्टर्स का प्रतिनिधित्व करने वाला एक व्यापारिक संगठन है।

पोस्ट करके लिखते हैं कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उस गरिमा और सम्मान के साथ उन्हें दफनाया जाए जिसकी वह हकदार हैं। संगठन ने आगे यह भी बयान में लिखा कि हमारे परिवार में किसी को भी नहीं भुलाया गया है। कोई भी सदस्य पीछे नहीं छूटा। हम साथ खड़े हैं जीवन में, नुकसान में और यादों में भी। इसके बाद एक्ट्रेस सोनिया हुसैन सामने आती हैं। उन पहले लोगों में यह शामिल है जिन्होंने सार्वजनिक रूप से यह कहा कि अगर कोई रिश्तेदार आगे नहीं आते हैं तो वह एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार करेंगी। Instagram पर लिखा मैं आधिकारिक तौर पर अधिकारियों से कल तक का इंतजार करने का अनुरोध करूंगी। अगर कोई नहीं मिलता तो मैं अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेना चाहती हूं।

यासिर हुसैन ने भी उनके इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उनका कहना था कि एक्ट्रेस को यह मौका मिलना चाहिए और अगर वह नहीं कर पाई तो वो भी इस काम को करने में समर्थन करते हैं और अंतिम संस्कार के लिए यासिर हुसैन ने भी कहा कि वह इसे कर सकते हैं। इसके अलावा यासिर ने यह भी कहा कि जिस इंडस्ट्री की वजह से एक्ट्रेस के परिवार वालों ने उन्हें छोड़ दिया वह इंडस्ट्री उनके लिए खड़ी है। यमशा गिल भी सामने आई। यमशा गिल ने बताया कि उन्होंने अली के शव को अपने अधिकार में लेने की कानूनी प्रक्रिया जानने के लिए कानूनी परिवर्तन एजेंसियों से संपर्क किया। वह लिखती हैं कि अगर हमने उस जिंदगी में निराश किया है उसे तो निधन के बाद हम उसे निराश नहीं करें। गिलागे बताती हैं कि अली के कुछ रिश्तेदार अब दफनाने की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे आ सकते हैं। फिर भी अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस से वो यह दरख्वास्त करती हैं कि वह अंतिम संस्कार के लिए शामिल होंगी। वह खुद एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार करेंगी। कुछ और भी हस्तियां थी जिन्होंने खुमेरा अजगर अली के निधन के बाद अपनी जो सार्वजनिक श्रद्धांजलि है वह दी और उसके बाद यह भी कहा कि वह अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। अब जिक्र कर लेते हैं कुछ और ऐसी ही हस्तियों का जिसमें हजरा यामीन का नाम सामने आता है। हजरा यामीन लिखते हैं कि अपने जुनून को पूरा करने की कोशिश कर रही हर महिला के लिए यह एक सामूहिक पीड़ा है।

मैं यह सोचना बंद नहीं कर सकती कि किस दौर से गुजर रही होगी। डर खामोशी, भावात्मक और यहां तक कि शारीरिक अलगाव भी। उसके बड़े सपने रहे होंगे और वह इतनी बहादुर थी कि अकेले बढ़कर उन्हें पूरा करने की कोशिश कर रही थी। मेरा दिल इस बात से टूट जाता है कि वह अपने अधूरे सपने के साथ इस दुनिया को छोड़कर चली गई। एक्ट्रेस मरियम नफीज ने भी अली के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए हैरानी जताई। वह लिखती हैं 6 महीने। 6 महीने से इंटरनेट बंद था और किसी को नहीं पता चला और इस अटगल का हवाला दिया कि उनका निधन 6 महीने पहले ही हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी बाकी है। निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार द्वारा उनके शव को लेने से इंकार करना बहुत निम्न स्तर की बात है। लोग कंटेंट के लिए शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यह भी अपमान की बात है। एक और बहुत छोटी बात यह है कि उन्होंने अली के परिवार और मृतक की विचलित करने वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ना डालने की दरख्वास्त की। उनका कहना था कि यह बहुत गलत हरकत है। जरनीश खान भी सामने आए।

लोगों से आग्रह किया कि ग्राफिक चित्र ना बनाया जाए। कोई भी अटकलें सोशल मीडिया पर वायरल ना की जाए और मृतिका के शव की तस्वीर ना ली जाए बल्कि उनके लिए प्रार्थना की जाए। एक्टर अनमोल बलोच भी तीखी प्रतिक्रिया के साथ सामने आए। उनका कहना था कि वह अकेले मर गई। उसका शव पूरे 1 महीने तक उस फ्लैट में पड़ा रहा। किसी ने ध्यान नहीं दिया। कोई नहीं आया। किसी ने भी देखने की जहमत नहीं उठाई। हम नाकाम हो रहे हैं। दोस्त के तौर पर, परिवार के तौर पर, समाज के तौर पर। इस तरीके की प्रतिक्रियाएं अब सामने आ रही हैं। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि लंबे वक्त तक अगर किसी की जानकारी ना आए तो उससे संपर्क करने की कोशिश की जाए। हालांकि यह बेहद हैरत की बात है कि इंडस्ट्री के यह लोग तब सामने आए जब एक्ट्रेस का निधन हो गया। लेकिन इससे पहले एक दो दोस्त के तौर पर एक कोवर्कर के तौर पर कोई भी हुमेरा अजगर अली की जानकारी लेने के लिए सामने नहीं आया। अगर ऐसा होता तो एक्ट्रेस का शव आज इस दुर्दशा में नहीं होता। यह केस अपने आप में ही कई सवाल ना केवल खड़ा कर रहा है बल्कि एक दर्दनाक कहानी को भी बयां कर रहा है। यह कुछ सेलिब्रिटी हैं जो अब एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार करने की चाह में है।

यह भी पढे:70 साल के गोविंदा का है 40 साल छोटी अभिनेत्री के साथ अफेर, पहली बार किया खुलासा…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment