करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया है। संजय की डेथ के बाद करिश्मा से उनका तलाक एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। वैसे तो करिश्मा और संजय को तलाक लिए अरसे बीत चुके हैं। प्रिया सुचदेव संग शादी कर संजय अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके थे। वहीं करिश्मा सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक के बाद संजय अपने बच्चों की परवरिश के लिए करिश्मा को हर महीने मोटी रकम दिया करते थे। वहीं अब रिपोर्ट में कहा जा रहा है
कि संजय के निधन के बाद से सब बंद हो सकता है। आपको बता दें कि कई साल तक कड़वाहट भरे रिश्ते में रहने के बाद 2016 में संजय और करिश्मा ने तलाक ले लिया था। उसके बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिल गई थी और संजय को उनसे मिलने की इजाजत दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जब तलाक हुआ तो संजय ने अपने पिता का खार वाला घर करिश्मा के नाम कर दिया। इतना ही नहीं संजय ने 14 करोड़ का बॉन्ड अपने बच्चों के नाम पर खरीदा था। तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को एलुमिनी के तौर पर 70 करोड़ दिए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर को हर महीने संजय कपूर बच्चों की परवरिश के लिए ₹10 लाख दिया करते थे। अब खबर है कि संजय के डेथ के बाद करिश्मा को मिलने वाली मोटी रकम पर फुल स्टॉप लग जाएगा। हालांकि इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
खास बात यह है कि करिश्मा संग तलाक के बाद भी संजय अपने बच्चों संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे और उनके साथ वेकेशन पर भी जाते थे। फिलहाल इस खबर पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
यह भी पढे:नाम लेते ही आखिर किस पर भड़के करिश्मा के पिता, कहा वह तो थर्ड क्लास व्यक्ति…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।