बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का परिवार संजय कपूर के निधन के बाद से सदमे में है। करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता काफी विवादों में रहा और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। करिश्मा कपूर की यह शादी 13 साल भी टिक नहीं पाई और तलाक के वक्त करिश्मा ने अपने पति संजय पर दहेज प्रताड़ना से लेकर घरेलू हिंसा तक के संगीन आरोप लगा दिए थे। इसी के अलावा संजय ने भी करिश्मा पर कई आरोप लगाए।
इसके बाद साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया। करिश्मा कपूर ने इस पर कहा था कि संजय मुझे मेंटली और फिजिकली टॉर्चर करते हैं। संजय शादीशुदा होने के बावजूद दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ में रह रहे थे। जब मैं प्रेग्नेंट थी तो संजय ने अपनी मां से मुझे थप्पड़ मारने के लिए कहा क्योंकि एक ड्रेस मुझे फिट नहीं आ रही थी। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय पर यह तक आरोप लगा दिए थे कि हमारे रिश्ते हनीमून से ही बिगड़ने लगे थे
और संजय ने अपने दोस्तों के साथ सोने का उन पर दबाव डाला था। तो वहीं दूसरी तरफ संजय ने भी कोर्ट में कई खुलासे किए और कहा कि करिश्मा ने उनसे पैसों के लिए शादी की है। वह एक पत्नी और मां के अलावा बहू बनने में पूरी तरह नाकामयाब रही। संजय ने तो यह भी दावा किया था कि करिश्मा ने उनसे पैसे एंठने के लिए बच्चों का सहारा लिया था। संजय के इन आरोपों पर रणधीर कपूर ने जवाब दिया और कहा कि संजय एक थर्ड क्लास आदमी था।
मैं कभी भी यह नहीं चाहता था कि मेरी बेटी की शादी उससे हो। सबको पता है कि हम कपूर है और हम किसी के पैसे के पीछे नहीं भागते। हमारे पास पैसों के अलावा टैलेंट भी है और उसके बदौलत हम सारी उम्र कमा सकते हैं। फिलहाल आपका रणधीर कपूर के इस बयान पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढे:जानिए 10,300 करोड़ की संपत्ति मे से करिश्मा के बच्चों को क्या मिलेगा ओर क्या नहीं….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।