करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन से हर कोई शोक में है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 12 जून को इंग्लैंड में 53 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। जाते-जाते संजय अपने पीछे अकूत संपत्ति छोड़ कर गए हैं। चलिए जानते हैं संजय कपूर की नेटवर्थ। संजय कपूर के आकस्मिक निधन से इंडस्ट्री और परिवार के साथ-साथ दोस्त भी सदमे में हैं। दिल का दौरा पड़ने से अचानक उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो संजय इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे। अचानक ही उन्हें बेचैनी महसूस हुई और मैदान में ही दिल का दौरा पड़ने से वह गिर गए।
अस्पताल ले जाते हुए उनका निधन हो गया। दिल्ली के रहने वाले संजय कपूर बंकिंगम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल कर चुके हैं। संजय कपूर एक सफल बिजनेसमैन तो थे ही साथ ही फेमस पोलो के खिलाड़ी भी थे। रिपोर्ट की मानें तो संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.1 से 1.18 बिलियन डॉलर यानी कि ₹9200 करोड़ की बताई जाती है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली, मुंबई, लंदन में उनकी कई सारी संपत्तियां हैं। उनके पास कई सारी सुपर लग्जरी कारें भी हैं। वह दुनिया के 2703वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।
कुछ महीनों पहले ही उनकी सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी का मूल्यांकन किया गया था, जो 40 हजार करोड़ का था। संजय कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पूर्व पति भी हैं। करिश्मा से पहले उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से शादी की थी। लेकिन दोनों का तलाक हो गया।
जिसके बाद साल 2003 में संजय ने करिश्मा से शादी की। साल 2016 में संजय का करिश्मा से भी तलाक हो गया। संजय कपूर के करिश्मा के साथ दो बच्चे हैं। एक का नाम समायरा और दूसरे बेटे का नाम किियान है। तलाक के बाद एक्ट्रेस के दोनों बच्चे उनके साथ ही रहते थे। हालांकि वह पिता से मुलाकात करने, उनके साथ वक्त बिताने दिल्ली भी जाया करते
यह भी पढे:अहमदाबाद विमान क्रेश मे Air India प्लेन की बड़ी लापरवाही आई सामने, विमान मे हुआ था कुछ ऐसा….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।