ना फिल्मे…ना TV शो अब कैसे पाल पोसके बच्चों को बड़े करेगी करिश्मा?…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

ना फिल्में ना टीवी शोज़, संजय की मौत के बाद कैसे चलेगा करिश्मा का खर्च? संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करिश्मा को संभालने के लिए उनकी बहन करीना कपूर समेत पूरा परिवार उनके पास पहुंच गया है। संजय और करिश्मा के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटे केयान थे। समायरा और कयान दोनों लंदन में पढ़ाई करते हैं। संजय करिश्मा के बच्चों को बहुत चाहते थे। दोनों उनकी जिंदगी थे। बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश खुद संजय ने भेजा था। करिश्मा ने साल 2003 में करियर के पीक पर संजय से शादी रचा ली थी।

शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। करिश्मा को क्या पता था कि संजय से उनका तलाक हो जाएगा। साल 2016 में तलाक के बाद करिश्मा ने फिर से फिल्मों में लौटने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। उन्हें एक तो मुश्किल से फिल्में मिली और जो मिली भी वो फ्लॉप हो गई। संजय से तलाक के दौरान करिश्मा ने उनसे बच्चों के लिए हर महीने ₹1 लाख की डिमांड की थी। संजय ने करिश्मा की इस डिमांड को पूरा कर दिया था। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम पर ₹14 करोड़ की एफडी कराई थी। जिससे हर महीने करिश्मा को ₹1 लाख मिलने लगे थे।

यही नहीं संजय ने करिश्मा को मुंबई में एक आलीशान घर लेकर दिया था ताकि वह बच्चों के साथ अच्छी तरह से रह सकें। इसके अलावा संजय ने करिश्मा को 70 करोड़ की एलुमिनी भी दी थी। इससे करिश्मा का अच्छा खर्च चल जाया करता था। उन्हें फिल्मों में काम करने की जरूरत नहीं होती थी। संजय अपने पीछे ₹1,000 करोड़ की अचूक संपत्ति छोड़ गए हैं। एक तरफ जहां करिश्मा से संजय के दो बच्चे हैं तो दूसरी तरफ संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा से भी उन्हें एक बेटा है।

संजय कोई वसीयत छोड़कर गए हैं या नहीं? इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उनके मौत के बाद सवाल यह है कि इतनी सारी दौलत किसे मिलेगी? कौन संजय की इस 12,000 करोड़ की संपत्ति का वारिस बनेगा।

यह भी पढे:3 दिन पहले हो गया था मौत का आभास, जानिए चिठ्ठी मे क्या लिखकर छोड़ गए करिश्मा के पति संजय…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment