करिश्मा कपूर विधवा हो गई हैं। उनके पति संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। संजय यूके में पोलो खेल रहे थे कि अचानक उनकी मौत हो गई। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। संजय सिर्फ 53 साल के थे। संजय की मौत की खबर से कोहराम मच गया है। संजय करिश्मा के एक्स पति थे। संजय से शादी करना करिश्मा की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। करिश्मा ने संजय पर ऐसे-ऐसे संगीन आरोप लगाए थे कि सुनकर लोग कांप उठे थे। करिश्मा और संजय की अरेंज मैरिज हुई थी। यह रिश्ता करिश्मा की मां बबीता कपूर ने ढूंढा था।
साल 2003 में बड़े धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी। लेकिन 13 साल बाद यह शादी टूट गई। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजय ने उन्हें ससुराल में कई बार पीटा था। वो मेकअप से अपनी चोटों को छुपाया करती थी। लेकिन इससे भी बड़ा एक और आरोप था जिसने देश भर में सनसनी मचा दी थी। करिश्मा ने कहा था कि संजय ने उन्हें हनीमून पर अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। संजय की प्रताड़ना से तंग आकर साल 2012 में करिश्मा अपने बच्चों को लेकर मुंबई में अपनी मां बबीता के घर लौट आई थी।
वहीं करिश्मा ने संजय पर किसी और महिला के साथ रहने का भी आरोप लगाया था। करिश्मा ने शिकायत में कहा था कि संजय शादीशुदा होने के बावजूद दिल्ली में पिछले 2 साल से किसी और महिला और उसके बच्चे के साथ रहते हैं। करिश्मा ने कोर्ट में तलाक का केस फाइल करते हुए संजय से बच्चों के लिए 10 लाख महीना भत्ता की मांग की थी। वहीं बदले में संजय ने भी करिश्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय का कहना था कि करिश्मा ने सिर्फ पैसों के लिए उससे शादी की। उन्होंने यह भी कहा था कि करिश्मा अच्छी पत्नी और बहू बनने में नाकाम रहे। संजय का यह भी कहना था
कि करिश्मा ने बच्चों को उनके बीमार दादा से मिलने नहीं दिया। पोता-पोती को देखे बगैर ही उनकी मौत हो गई। संजय के इन आरोपों पर करिश्मा के पिता रणधीर कपूर भड़क गए थे। उन्होंने संजय को अय्याश और थर्ड क्लास आदमी कहा था। फिलहाल इस किस्से के बारे में आपको क्या कहना है, नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
यह भी पढे:जानिए आखिरकार कैसे हुई करिश्मा कपूर के पति की मौत, आसान नहीं था…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।