बॉलीवुड से फिर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक पार्थो घोष अब इस दुनिया में नहीं है। 61 साल की उम्र में सोमवार की सुबह मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। दिल से जुड़ी बीमारी की वजह से पार्थो लंबे वक्त से परेशान थे। उनके परिवार में केवल उनकी पत्नी गौरी घोष ही हैं। पार्थो के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थ घोष को खासकर 90 के दशक की कई यादगार और सफल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
जिसमें नाना पाटेकर, मनीषा कोयराला और जैकी श्रॉफ की सबसे बड़े सितारों के साथ उन्होंने काम किया। पार्थ घोष ने 1991 में आई फिल्म 100 डेज से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इसी फिल्म ने नाना पाटेकर को एक्शन और दमदार डायलॉग बोलने वाले हीरो के तौर पर पहचान भी दिलाई थी। नाना पाटेकर के करियर को एक नई राह देने वाले पार्थो घोष ही थे। 100 डेज में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभाई थी। सस्पेंस से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
100 डेज के बाद पार्थो ने और भी कई अच्छी फिल्में बनाई जिसमें अग्नि साक्षी जिसमें मनीषा कोयराला और नाना पाटेकर की शानदार एक्टिंग थी। यह फिल्म शामिल थी। इस फिल्म में मनीषा ने घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक महिला के चैलेंजिंग किरदार को निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल गई थी। मनीषा कोयराला ने अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरी थी। गुलाम मुस्तफा इसमें भी एक बार फिर नाना पाटेकर अलग अंदाज में नजर आए और यह फिल्म पार्थो घोष ने बनाई। पार्थो घोष की बनाई गई फिल्म में दलाल भी शामिल है।
जिसमें मिथुन चक्रवर्ती ने लीड रोल में काम किया था। भले ही अपने फिल्मी करियर में पार्थो घोष ने कम ही फिल्में बनाई, लेकिन 90 के दशक में सबसे यादगार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर के तौर पर पार्थो को जाना जाता था।
यह भी पढे:बेटे के जन्म के बाद भाभी दीपिका कक्कड़ की बीमारी पर ऐसा बोली सबा, खोल दी दीपिका की पोल….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।