अमिताभ बच्चन एक्स और ब्लॉग पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने स्पेशल पोस्ट के चलते सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके हर पोस्ट पर यूज़र्स की पैनी नजर बनी रहती है। बिग बी एक अपनी पोस्ट में कुछ ना भी लिखें तो भी लोग उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आते हैं। लोग अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन यूज़र्स के इन रिएशंस और कमेंट्स का जवाब भी देते हैं। अगर कोई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है तो वह उसको भी मुंहतोड़ जवाब देते हैं।
हाल ही में एक यूजर ने अमिताभ बच्चन की उम्र पर तंज कसा था, जिस पर बिग बी ने उसे करारा जवाब दिया है और उसकी बोलती बंद कर दी है। हालांकि अमिताभ बच्चन ने बाद में अपना जवाब डिलीट कर दिया था। जानकारी के अनुसार एक यूजर ने एक्स पर अमिताभ बच्चन के लिए लिखा था, “अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो? सो जाइए। अब आपकी उम्र हो गई है।” इसके जवाब में 82 वर्षीय बिग बी ने लिखा था, एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी।
ईश्वर ने चाहा। हालांकि अमिताभ बच्चन ने बाद में अपना यह कमेंट डिलीट कर दिया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक और पोस्ट किया था जिसमें लिखा था गैजेट्स टूट जाते हैं पर लंबी उम्र बनी रहती है। बिग बी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा समय से सो जाया करो। वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी। अमिताभ बच्चन को यह कमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे जवाब देते हुए लिखा मेरे मनने की बात करने के लिए धन्यवाद। ईश्वर की कृपा। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने इस जवाब को भी डिलीट कर दिया है।
अमिताभ बच्चन के इस तरह के मुंहतोड़ जवाब पर जहां उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल इस घटना पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स खुला है। उसमें अपनी राय जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
यह भी पढे:मौसमी चैटर्जीने सरेआम जया बच्चन को लगाई फटकार, खोल डाली जया की पोल….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।