आमिर खान ओर जूही चावला के बीच हुई लड़ाई, 7 साल तक बोलना-चालना बंध…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

एक्टर आमिर खान इन दिनों फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में बिजी हैं। लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं। जिसमें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करते हुए भी दिखाई दिए। हाल में ही उन्होंने एक्ट्रेस जूही चावला के साथ लड़ाई को लेकर रिएक्ट किया। आमिर और जूही के बीच में 7 साल तक लड़ाई चली। हालांकि आमिर की एक्स वाइफ रीना दत्ता ने इस लड़ाई को खत्म करवाया था। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि अगर उनकी किसी से लड़ाई हो जाती है तो बस वह उनसे बात बिल्कुल भी नहीं करते। अगर उन्हें कोई हर्ट करता है

तो वह खुद को पूरी तरीके से अकेला कर लेते हैं। आमिर खान ने बताया कि एक बार उनका किरण राव के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उन्होंने किरण से 4 दिन तक बात नहीं की थी। किरण राव उसके बाद काफी रोई भी थी। आमिर ने कहा कि जूही चावला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आमिर कहते हैं यह मेरी सबसे बड़ी कमी है। मैं बहुत जल्दी हर्ट होता हूं। मैं उस शख्स को भूल जाता था जिससे मेरी अनबन हुई है। जूही और मेरा झगड़ा 7 साल तक चला।

मैंने 7 साल तक उससे बात तक नहीं की। जबकि हम साथ में काम कर रहे थे। 7 साल तक एक छोटी सी बात से मैं अपसेट था। उसने काफी कोशिश की थी मुझे मनाने की लेकिन मैं टस से मस नहीं हुआ। रीना मुझे बोलती थी कि यार तुम कैसे हो? दोनों मिलकर इस झगड़े को खत्म करो। बाद में आमिर खान बताते हैं कि रीना ने ही इस झगड़े को खत्म करवाया। बता दें कुछ साल पहले ही एक मीडिया इंटरेक्शन में आमिर खान ने जूही चावला के साथ लड़ाई को लेकर बात की थी। आमिर ने बताया कि साल 2002 में उन्होंने झगड़ा खत्म कर लिया था।

यह भी पढे;विराट कोहली पर आई बड़ी मुसीबत, रेस्तरा पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment