पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर से हर भारतवासी खुश है। आतंक के खिलाफ एक यह बड़ी कारवाई है जो भारत सरकार ने और भारतीय सेना ने की। भारत के हर नागरिक ने भारतीय सेना का जहां मनोबल बढ़ाया वहीं शहीदों शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी जाहिर की। अब इसी सिलसिले में प्रीति जिंटा का नाम सामने आया है। जिन्होंने देश के शहीदों के लिए और उनके परिवार के लिए एक बड़ा काम किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन के लिए 1.10 करोड़ दान किए हैं
प्रीति जिंटा ने योगदान पंजाब किंग्स की सीएसआर एक्टिविटी के तहत किया है। प्रीति जिंटा का योगदान देश के लिए शहीद हुए जवानों की पत्नियों और बच्चों के लिए समर्थन के लिए है। बता दें जयपुर में हुए एक इवेंट में प्रीति जिंटा ने कहा हमारे सैनिकों के साहसी परिवारों का समर्थन करना उनके लिए सम्मान की बात है और जिम्मेदारी दोनों ही। जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में साउथ वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर शब्द शक्ति ए डब्ल्यूडब्ल्यूए के रीजनल अध्यक्ष और कई सैन्य परिवार ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में प्रीति जिंटा ने कहा हमारे सैनिकों के साहसी परिवारों का समर्थन करना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों हैं।
हम अपने सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों का भुगतान नहीं कर सकते। लेकिन हम उनके परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें आगे बढ़ने में मदद जरूर कर सकते हैं। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है और हम राष्ट्र और इसके बहादुर सैनिक के प्रति अपने समर्थन के लिए दृढ़ हैं। वेल बात करें प्रीति जिंटा की तो इस कदम के बाद उनकी काफी तारीफें हो रही हैं। प्रीति जिंटा बॉलीवुड की एक सफल हीरोइंस में से एक हैं। हालांकि लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। अब प्रीति जिंटा पर्दे पर दोबारा कमबैक करने के लिए तैयार हैं। वह सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से कमबैक करेंगी। ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले प्रोड्यूस की जाएगी।
यह भी पढे:ऐश्वर्या राय को देखते ही ननद स्वेता बच्चनने चढ़ाया मुह, दोनों के बीच हुई अनबन…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।