कांस के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने की सभी की बोलती बंद। लंबे वक्त से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियां थी। यह दावा किया जा रहा था कि दोनों के बीच में सब कुछ सही नहीं है। डिवोर्स होने वाला है। इसके बाद कई सारे इवेंट्स में शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ नजर आए। लेकिन बोलती तो तब बंद हुई जब ऐश्वर्या राय बच्चन कांस के रेड कारपेट पर सिंदूर लगा के पहुंची।
मांग में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें लोगों को हैरान कर देने वाली हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या का शाही लुक नजर आ रहा था तो सिंदूर लगाते हुए यह साफ हो गया कि ऐश्वर्या के परिवार में उनके रिश्तों में सब कुछ सही चल रहा है। वेल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक की बात करें तो इनकी कई सारी पुरानी वीडियोस अक्सर वायरल होती रहती हैं। एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें ऐश्वर्या और उनकी ननद श्वेता बच्चन के बारे में जिक्र है। देखिए इस रिपोर्ट में। बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को पावर कपल के तौर पर गिना जाता है
पिछले काफी वक्त से दोनों के बीच अलग होने की खबरें सुर्खियों में थी। हालांकि ऐश्वर्या ने कांस की प्रेजेंस में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और उनकी बोलती बंद करवा दी। एक्ट्रेस ने तलाक के दावे को खारिज करते हुए अपने मांग में सिंदूर भरकर कांस के रेड कारपेट पर अपने जलवे दिखाते हुए देखा गया। काफी वक्त से ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ नजर नहीं आ रहे थे। जिसके बाद तलाक की खबरें हवाओं में फैलने लगी। लेकिन पिछले काफी समय से अभिषेक ऐश्वर्या के साथ हर इवेंट में अब दिखाई दे रहे हैं और लोगों को दिख रहा है कि इनके बीच सब कुछ सही है।
लेकिन इसी बीच में ऐश्वर्या का एक और पुराना वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो ऐश्वर्या और उनकी ननद श्वेता बच्चन से जुड़ा हुआ है। हाल में ही एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो एक फैमिली फंक्शन या किसी इवेंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक रेड कारपेट पर नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ कैमरे के सामने पोज़ दे रहे हैं। ऐश्वर्या सिल्वर रंग के चमकदार अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खुले बालों और ग्लेम मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। वहीं अभिषेक काले रंग के सूट, सफेद शर्ट और काली टाई में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। इस वीडियो की दिलचस्प बात है श्वेता बच्चन का एंगल।
अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन अपने पिता के साथ तस्वीर खिंचवाने में बिजी थी। जैसे ही ऐश्वर्या और अभिषेक फैमिली फोटो के लिए वहां पहुंचते हैं, श्वेता के एक्सप्रेशनंस बदल जाते हैं। उन्होंने थोड़ा नाराज और अनकंफर्टेबल एक्सप्रेशन दिखाया और फ्रेम से तुरंत बाहर चली गई। यह पल कैमरे में कैद हो गया। मानो जैसे श्वेता को ऐश्वर्या के साथ तस्वीरें खिंचवानी ही ना हो। जब रिश्तों की बात चल रही है तो श्वेता का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आता है। यह इंटरव्यू कॉफी विद करण के सीजन सिक्स का है जिसमें श्वेता पहुंची थी और ऐश्वर्या के बारे में खुलकर बात की। करण ने जब पूछा कि वह अपनी भाभी ऐश्वर्या की कौन सी बात पसंद करती हैं? कौन सी नहीं करती और किन बातों को वह टोलरेट करती हैं।
श्वेता ने कहा कि उन्हें ऐश्वर्या का मजबूत और आत्मनिर्भर होना काफी पसंद है। वह एक बेहतरीन मां है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट की आदत वो टोलरेट करती हैं। लेकिन जब नापसंद वाली बात आई तो श्वेता ने कहा मुझे बिल्कुल नहीं पसंद कि वो फोन कॉल्स और मैसेजेस का जवाब देने में देरी करती हैं। यह वायरल वीडियो भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि ऐश्वर्या और उनकी नद श्वेता बच्चन के बारे में अक्सर उनके रिश्तों पर चर्चाएं रहती ही हैं। साथ ही जया बच्चन के साथ भी कई बार ऐश्वर्या के रिश्तों पर सवाल उठाए गए हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि श्वेता और सास जया बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तस्वीरें लंबे समय से सामने नहीं आई है।
यह भी पढे:आमने सामने आए परेश रावल ओर अक्षय कुमार, दोनों के बीच छिड़ी जंग….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।