अभी अभी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, बॉलीवुड मे बड़ा घाटा….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस वक्त की बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी और फिल्मों के जानेमाने चेहरे मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 54 साल की उम्र में उनका निधन हो चुका है। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर है। सन ऑफ सरदार में काम कर चुके मुकुल देव के साथ एक्टर बिंदु दारा सिंह ने इस बात को कंफर्म किया कि एक्टर अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुकुल बीते कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और अब उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बिंदु दारा सिंह ने दुख जताते हुए मुकुल के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया। उन्होंने बताया कि मुकुल खुद को अब बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। माता-पिता के निधन के बाद मुकुल ने खुद को अलग-थलग करना शुरू कर दिया था। वह घर से बाहर नहीं निकलते थे और किसी से मिलते भी नहीं थे। कुछ दिनों पहले ही मुकुल की तबीयत खराब हुई जिसकी वजह से अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। वह एक अद्भुत व्यक्ति थे और आज हम उन्हें याद कर रहे हैं।

इसके अलावा मुकुल की दोस्त और फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपशिख नागपाल ने भी एक्टर के निधन पर दुख जताया है। दीपशिख ने मुकुल के साथ एक फोटो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। दिल्ली में जन्मे मुकुल का शुरुआती करियर टीवी से रहा। टीवी सीरियल मुमकिन में वह नजर आए। 1996 में सुष्मिता सेन के साथ फिल्म दस्तक से बॉलीवुड की जर्नी शुरू की। इसके अलावा किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

मुकुल के हिंदी फिल्मों में काम करने के अलावा पंजाबी फिल्में भी हैं। टेलीविजन में भी उन्होंने काम किया है। इसके अलावा बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु जैसी फिल्मों मेंभी उन्हें काम करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म यमला पगला दीवाना में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें सातवें अमरीश पुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया

यह भी पढे;बिना काम किए घर बेठे लाखों कमाते है अभिषेक बच्चन, बेंक देते है पैसे….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment