आपने वो गाना जरूर सुना होगा कजारे जो हर किसी की जुबान पर हमेशा रहता है। अभी हाल में ही बात करें ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तो इनकी एक वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में यह गाना चल रहा था। शादी के माहौल में कजरारे पर दोनों ठुमके लगा रहे थे। वीडियो जो है वह शेयर की गई थी राहुल वैद्य की ओर से। राहुल वैद्य ने खुद इस गाने को वहां परफॉर्म किया। इससे पहले भी जब कपल एक शादी में गया था वहां पर भी ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस गाने के हु स्टेप पर डांस किया था।
यानी कि गाना काफी फेमस तो हुआ ही साथ ही आज भी वो उस गाने की नवीनता जो है वो बनी हुई है। उस गाने से कोई बोर नहीं हो सकता। लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह गाना अगर फिल्माया ही नहीं जाता तो? अमिताभ बच्चन इस गाने को लेकर के कभी सीरियस ही नहीं थे। कभी वो चाहते ही नहीं थे कि ये गाना फिल्माया जाए। फिल्म में ये गाना हो। इसकी शूटिंग पर भी अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें इस फिल्म इस गाने को लेकर के शूट नहीं करना क्योंकि कभी गाना चलेगा ही नहीं। अमिताभ का कहना था कि यह गाना कभी भी हिट नहीं हो सकता।
इसकी शूटिंग ही हम क्यों कर रहे हैं। हालांकि गाना भी चला और हिट भी हुआ और अमिताभ बच्चन ने माफी भी मांगी। चलिए आपको यह किस्सा सुनाते हैं। बंटी और बबली का सुपरहिट गाना कजरारे आज भी बहुत सारे लोगों को पसंद है। पार्टीज में आज भी कजरारे गाना खूब चलता है। हाल में ही ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया। इसमें कजरारे गाने पर वह डांस करते हुए नजर आ रहे थे। ऐश्वर्या और अभिषेक जहां भी नजर आते हैं अगर पार्टी में यह गाना ना चले तो फिर पार्टी किस काम की? अभिषेक और ऐश्वर्या कई दफा कजरारे गाने पर अपने स्टेप करके लोगों को थिरकाते हुए दिखाई दे चुके हैं। हालिया दो वीडियोस ऐसी सामने आई थी।
कजरारे गाने के बोल कुछ ऐसे ही हैं कि लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके डांस से लेकर के तीनों की जुगलबंदी और गाने की रिदमम लोगों को खूब भाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन इस गाने को शूट ही नहीं करना चाहते थे। क्या इसके पीछे की वजह बहू ऐश्वर्या या बेटे अभिषेक बच्चन थे? चलिए जानते हैं। बंटी और बबली का यह गाना है। गाने को लेकर के डायरेक्टर शाद अली ने हाल में ही एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में शाद अली ने बताया कि यह गाना अमिताभ बच्चन शूट नहीं करना चाहते थे। अमिताभ बच्चन ने जब इस गाने को सुना तो उनका कहना था
कि यह गाना हिट ही नहीं होगा। जबकि शाद अली ने जब इस गाने के 8 सेकंड के रिफ को सुना तो उन्होंने भविष्यवाणी कर दी कि यह गाना तो कमाल का है। लेकिन यशराज ने इसे लास्ट नंबर दिया और कहा कि यह गाना बिल्कुल भी पॉपुलर नहीं होगा। अमित जी तो इसे शूट ही नहीं करना चाहते थे। हालांकि शाद ने फिर अमिताभ बच्चन को गाने के लिए मनाया। समझाया कि यह गाना काफी अच्छा है। शायद चाहते थे कि इस गाने में अमिताभ बच्चन जुगलबंदी करें और अमिताभ चाहते थे कि यह गाना शंकर महादेवन से गवा देते हैं। जैसे तैसे करके गाना शूट हुआ और रिलीज भी हुआ। शाद बताते हैं
कि गाने के रिलीज के बाद गाने की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि टीवी चैनल ने उस गाने को सॉन्ग ऑफ द डेकेड बता दिया। शाद ने बताया कि जब गाना इतना ज्यादा हिट हुआ तो अमिताभ बच्चन ने खुद शाद को मैसेज किया और माफी मांगी क्योंकि शाद अली के गाने पर अमिताभ बच्चन ने शक किया था। अगर शाद ना होते तो यह गाना भी शूट ना होता और ना होता कजरारे।
यह भी पढे:अभिनत मुकुल देव के निधन पर हुआ बड़ा खुलासा, दोस्त बिन्दु सिंह ने खोले कही राज…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।