ना चाहते हुए भी बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ट्रोलिंग का शिकार हो गई। दरअसल हुआ कुछ यूं कि मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर तमन्ना भाटिया को बनाया गया है। यह सोप जो है मैसूर के लिए काफी खास है। कर्नाटक के लिए काफी खास है। सिर्फ यह साबुन ही नहीं बल्कि कर्नाटक की संस्कृति को दिखाता है। इस वजह से जब तमन्ना भाटिया को इसका ब्रांड एंबेसडर सरकार की ओर से चुना गया तब लोगों ने इस पर कड़ा विरोध जाहिर किया है। आखिर क्या है यह रिपोर्ट? चलिए जानते हैं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को 2 साल के लिए मैसूर सैंडल सोप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
22 मई को कर्नाटक सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी गई। ऑनलाइन पब्लिक नोटिफिकेशन में कहा गया तमन्ना 2 साल तक सोप की ब्रांड एंबेसडर रहेंगी और इसके लिए उन्हें 6.20 करोड़ की रकम भुगतान की जाएगी। हालांकि अब कर्नाटक सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि ब्रांड एंबेसडर के लिए किसी कन्नड़ एक्टर या एक्ट्रेस को क्यों नहीं लिया गया? सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोगों ने सरकार के खिलाफ आपत्ति जताई है। एक यूजर ने सवाल खड़े किए कई कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। फिर भी किसी बाहरी इंसान को क्यों चुना गया? एक अन्य यूजर लिखते हैं हमारी अपनी रुक्मणी वसंत क्यों नहीं? एक दूसरे शख्स ने पूछा, प्राणीता क्यों नहीं?
घरेलू रूप कन्नड़ भाषी और इसके अलावा कर्नाटक, तेलुगु, तमिलनाडु में भी जाना माना चेहरा है। एक अन्य यूजर ने रश्मिका मंदाना और श्रीनिधि शेट्टी को टैग करते हुए लिखा, हमारे पास कई कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। उन्हें घरेलू ब्रांड को प्रेजेंट करने का अवसर दिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर मिले बैकलिस्ट के बाद कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री एमबी पाटिल ने सरकार के इस फैसले का बचाव किया। इन सारे सवालों को एड्रेस करते हुए मंत्री एमबी पाटिल ने एक्स पर लिखा केएसडीएल कन्नड़ फिल्म उद्योग के प्रति गहरा सम्मान और आदर रखता है। कुछ कन्नड़ फिल्में तो बॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर दे रही हैं।
कर्नाटक में मैसूर सैंडल की बहुत अच्छी ब्रांड रिकॉल है जिसे और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा हालांकि मैसूर सैंडल का इरादा कर्नाटक से बाहर के बाजारों में भी पहुंचने का है। कर्नाटक का गौरव राष्ट्र का रत्न है। इसलिए यह कई मार्केटिंग एक्सपर्ट्स से बात करने के बाद पीसीयू बोर्ड ने फैसला लिया है। मंत्री ने बताया ब्रांड एंबेसडर चुनने के लिए काफी विचार विमर्श और कई बातों पर ध्यान दिया गया। जैसे किसी भी कैटेगरी के लिए उपलब्धता, सोशल मीडिया प्रेजेंस, सबसे महत्वपूर्ण बात ब्रांड प्रोडक्ट और टारगेट ऑडियंस और चौथी वजह मार्केटिंग फिट और पहुंच।
हमारा विज़न है कि केएसडीएल 2028 तक 5000 करोड़ का सालाना रेवेन्यू कमाए। बता दें मैसूर के राजा कृष्ण राजा वाडियार चतुर्थ ने 1900 के दशक की शुरुआत में बेंगलुरु में एक सरकारी साबुन कारखाना स्थापित किया। मैसूर सैंडल सोप को 1916 में बनाया जा रहा है। कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड इस सोप का मैन्युफैक्चरिंग करता है। यह सोप कर्नाटक की संस्कृति महत्व रखता
यह भी पढे;दीपिका कक्कड़ की हालत हुई नाजुक, अस्पताल मे आई ऐसी खबर….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।