बीते दिन खबर यह सामने आई कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को ट्यूमर हो चुका है। उसके बाद यह भी खबर सामने आई कि दीपिका की ननद सबा इब्राहिम को बेटा हुआ है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया और अब शोएब इब्राहिम दीपिका कक्कड़ की हेल्थ की अपडेट लेकर सामने आए हैं। शोएब इब्राहिम ने ब्लॉगिंग के जरिए दीपिका की हेल्थ की अपडेट दी। बताया कि दीपिका की हालत कितनी ज्यादा खराब है। दीपिका कक्कड़ को जल्द ही सर्जरी करवानी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी।
एक टेनिस बॉल के जितने उनके लिवर में ट्यूमर हो चुका है। लेकिन यह सर्जरी अब 5 दिन और टाल दी गई है। दरअसल दीपिका कक्कड़ जैसे ही अस्पताल से टेस्ट करवा कर आती हैं, घर आते ही उन्हें फ्लू हो जाता है। आखिर क्या कुछ कहा है? हेल्थ अपडेट क्या है दीपिका कक्कड़ को लेकर? देखिए। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ की वजह से काफी परेशान हैं। गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल में ही पेट में दर्द होने के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया
तो पता चला कि उनके लिवर में ट्यूमर है। एक टेनिस बॉल के साइज का। डॉक्टर ने उन्हें जल्द सर्जरी करने की सलाह दी। बीते हफ्ते एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी और बताया कि ट्यूमर टेनिस बॉल के बराबर है। एक्ट्रेस के कुछ टेस्ट हो चुके हैं और अभी कुछ बाकी हैं। फिलहाल इसी बीच उनकी तबीयत अचानक से फिर बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस दौरान उनके पति शोएब उनके साथ हैं लेकिन ससुराल से कोई भी नजर नहीं आया। शोएब इब्राहिम ने हाल में ही एक वॉग डाला है
जिसमें बताया कि उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई है। उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। हालांकि दूसरी ओर दीपिका कक्कड़ के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद परिवार में बड़ी खुशी ने दस्तक दी है। हालांकि परिवार को लेकर के काफी ट्रोलिंग भी की जा रही है। लोगों का कहना है कि आखिर दीपिका के साथ अस्पताल में परिवार का कोई दूसरा सदस्य क्यों नजर नहीं आ रहा। दरअसल दीपिका कक्कड़ कुछ टेस्ट करा के अस्पताल से घर गई थी।
लेकिन उनकी तबीयत बीती रात बेहद खराब हो गई। ऐसा ब्रेस्ट फीडिंग रोकने की वजह से हुआ। इसके लिए शरीर में गांठे बढ़ने लगी और पूरी रात 103° बुखार से दीपिका जूझती रहीं। ऐसे में शोएब ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की रात से वह अस्पताल में हैं। सोमवार को उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार आया। लेकिन एक्ट्रेस को फ्लू अभी भी है जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं। ऐसे में उनकी सर्जरी को टाल दिया गया है।
अब यह 5 से छ दिन बाद होगी। इसी बीच एक्ट्रेस के घर में खुशी का माहौल है। एक्ट्रेस की ननद सबा इब्राहिम मां बन चुकी हैं। इस बात की जानकारी सभा ने अपने YouTube चैनल पर दी। परिवार पूरे उत्साह में है। हालांकि शोएब इब्राहिम और उनके परिवार को लेकर ट्रोलिंग भी जारी है। फैंस का मानना है कि परिवार के किसी एक सदस्य को दीपिका के साथ जरूर रहना चाहिए।
यह भी पढे:परेश रावल नहीं बल्कि यह अभिनत निभाएगे हेराफेरी 3 मे बाबू भैया का रोल…..
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।