प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली कॉमेडी फिल्म हेराफेरी तीन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच में फैंस के फेवरेट बाबू भैया यानी कि परेश रावल ने अपने पांव पीछे कर लिए फिल्म से। ऐसे में हेराफेरी तीन के मेकर्स जिसमें से एक अक्षय कुमार भी हैं। परेश रावल पर 25 करोड़ का केस कर दिया है उन्होंने। चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है। हेराफेरी तीन के लीड एक्टर अक्षय कुमार इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। एक्टर ने फिरोज नाडियावाला से फिल्म के राइट्स खरीदे हैं। अब एक रिपोर्ट की मानें तो परेश रावल पर अनप्रोफेशनल बर्ताव का आरोप लगाया
और अपने प्रोडक्शन हाउस के कैप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए उन पर मुकदमा कर दिया है। परेश रावल को लेकर के ऐसी खबरें थी कि हेराफेरी तीन के मेकर्स और डायरेक्टर के साथ मतभेदों के चलते उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। परेश रावल ने फिल्म से अपने एग्जिट को कंफर्म भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कर दिया। उन्होंने लिखा यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि हेराफेरी तीन से अलग होने का मेरा फैसला क्रिएटिव डिफरेंस के चलते है।
मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म मेकर्स के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं। मैं फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के लिए अपार प्रेम, सम्मान और आस्था रखता हूं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परेश रावल हेराफेरी तीन के जरिए ज्यादा फीस मांग रहे थे। मेकर्स ने उनकी बात नहीं मानी जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन इस दावे को परेश रावल ने सिरे से खारिज कर दिया है। एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने कहा मेरे दर्शकों के प्यार और सम्मान के आगे कोई भी रकम नहीं टिकती। मुझे बस यही लग रहा था कि यह ऐसा किरदार है जो मैं नहीं करना चाहता। बस इतना ही।
परेश रावल के हेराफेरी तीन से निकलने को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म शुरू करने से पहले अक्षय ने मुझे परेश और सुनील दोनों से बात करने के लिए कहा था और मैंने ऐसा किया और दोनों इस पर राजी भी हो गए थे। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन अक्षय ने पैसा लगाया है और यही वजह हो सकती है कि वह ऐसा कदम उठा रहे हैं। परेश रावल ने इस बारे में अभी तक कुछ भी बात नहीं की है। बता दें अक्षय कुमार को परेश रावल के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है क्योंकि वह प्रोड्यूसर हैं। पैसे उन्होंने
इस फिल्म में लगाए हैं। ऐसे में उनका बड़ा नुकसान हो सकता है। हेराफेरी तीन में एक बार फिर सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। फिल्म से परेश रावल के बाहर होने को लेकर के सभी हैरान हैं। उन्होंने कहा, यह बिल्कुल चौंकाने वाला है। मैंने पहले उसे मैसेज करने के बारे में सोचा और फिर मैंने सोचा कि मैं उससे मिलूंगा और इस बारे में बात करूंगा। मैंने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। यहां तक कि अक्षय को भी नहीं पता कि क्या हुआ। एक्टर ने कहा यह एक क्राइसिस है।
हम इस फिल्म के बीच में हैं और यह सबसे बड़ा झटका है। बता दें कि लगातार अक्षय कुमार को लेकर के यह दावे किए जा रहे हैं कि अक्षय ने ₹25 करोड़ का परेश रावल पर मुकदमा ठोका है अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से। हालांकि इस पर परेश रावल ने अभी तक कोई भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। अब देखना है आगे आने वाले दिनों में परेश और अक्षय के बीच में क्या जो मतभेद खड़े हुए हैं ये कम होते हैं या
यह भी पढे;कपिल शर्मा पर टूटा दुखो का पहाड़, करीबी दोस्त का हुआ अचानक निधन….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।