कांस 2025 में इस बार ऐश्वर्या राय जब आती हैं तो सभी का दिल जीत लेती हैं। सभी की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। क्योंकि ऐश्वर्या ने इस बार कोई वेस्टर्न लुक नहीं बल्कि देसी लुक अपनाया था। ऐश्वर्या इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में कांस क्वीन कहलाई जा रही हैं। बनारसी साड़ी और मांग में सिंदूर ऐश्वर्या को देसी बहू के जैसे पेश कर रहा है तो उनका शाही अंदाज भी नजर आ रहा है। एथेनिक लुक के साथ फ्रांसीसी लोगों के सामने नमस्ते करते ऐश्वर्या की तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने भारतीय शोभाबढ़ाई है।
बता दें ऐश्वर्या की वाइट कलर की गोल्डन आइवरी ट्रेडिशनल साड़ी की तो सभी तारीफ कर ही रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर चर्चा उनकी ज्वेलरीज की भी है। ऐश्वर्या के गहने भी कहीं कम कहर नहीं ढा रहे। ऐश्वर्या ने इस बार अपने खूबसूरत आउटफिट के साथ 500 कैरेट का शाही गहना पहना था। जिसकी जानकारी मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। मांग में सिंदूर और साड़ी साथ ही भारीभरकम गहने के साथ भारतीय परंपरा में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थी।
ऐश्वर्या की साड़ी और उनके गहनों को लेकर के मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ऐश्वर्या के कांच 2025 के पहले लुक की तस्वीर शेयर की और ओजी इंडविन क्वीन ऐश्वर्या को कहा। इतना ही नहीं गहनों के बारे में बात करते हुए एक दूसरे Instagram स्टोरी पर मनीष मल्होत्रा ने जानकारी दी। 78 कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट की आइकॉन सदाबहार सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन हमारे विरासती ज्वेलरी में एक शानदार वापसी कर रही हैं।
इसी के साथ मनीष मल्होत्रा ने बताया कि ऐश्वर्या ने 500 कैरेट से ज्यादा मोजाबिक रूबी 18 कैरेट सोने से जड़े अनकटे हीरे शानदार ढंग से झड़ते हुए माणिकों के हमारे स्टेटमेंट रिंक पहनी है। ऐश्वर्या के बारे में मनीष मल्होत्रा ने बताया कि 500 कैरेट से भी ज्यादा की रूबी 18 कैरेट सोने से जड़े अनकटे हीरे ऐश्वर्या ने पहने और अपने लुक को कंप्लीट किया। साथ ही माणिकों से उनकी रिंग बनाई गई थी जो बेहद खूबसूरत लग रही थी। पारंपरिक भारतीय गहनों में सजी कांस क्वीन ने विदेशी धरती पर भारतीय संस्कृति की एक गहरी छाप छोड़ी है। अक्सर कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या को नमस्ते करते हुए देखा गया है और इस बार अपने शाही और देसी कपड़ों में सामने आना वाकई ऐश्वर्या ने लोगों का दिल अपने नाम कर लिया।
यह भी पढे;24 साल की उम्र म कितनी बनाई है सुहाना खानने अपनी संपत्ति, पिता शाहरुख को भी देती है टक्कर…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।