पहलगाव आतंकी हमला और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के होने के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में काम करने पर बैन कर दिया गया है। यानी कि अब पाकिस्तान के कलाकार बॉलीवुड में काम नहीं करेंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर सनम तेरी कसम टू बनती है तो इसमें अब मावरा हुकैन को रिप्लेस कौन करेगा? एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह दावा किया गया है कि मावरा हुकैन को सनम तेरी कसम टू में श्रद्धा कपूर रिप्लेस कर सकती हैं। सनम तेरी कसम टू की अनाउंसमेंट के साथ स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
बता दें मावरा हुकैन ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर के काफी नेगेटिव बातें कही थी। जिसके बाद हर्षवर्धन राणे जो कि सनम तेरी कसम में इंद्र का किरदार में नजर आए थे। उन्होंने मावरा की खूब क्लास लगाई। हालांकि पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में काम करना पहले ही बैन हो चुका था। लेकिन इसके बावजूद हर्षवर्धन राणे ने कहा कि अगर कभी सनम तेरी कसम 2 में मावरा को कास्ट किया जाता है तो वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। अब सनम तेरी कसम टू की स्टार कास्ट को लेकर के चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मावरा हुकैन की जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट करने की चर्चा की जा रही है।
सनम तेरी कसम के राइटर और डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ फैंस चाहते हैं कि हर्षवर्धन के ऑपोजिट श्रद्धा कपूर को फिल्म में कास्ट किया जाए। इस पर लोगों ने रिएक्ट करना भी शुरू कर दिया है। दरअसल इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर को लेकर के चर्चाएं की गई हैं। जहां श्रद्धा कपूर को लेने पर लोगों ने काफी जोर दिया है। बता दें कि नई स्टार कास्ट इस फिल्म में जल्द नजर आ सकती है। क्योंकि मावरा हुकैन का किरदार शुरू जिसकी जान चली गई थी। तो मेकर्स ने सीक्वल में नया किरदार लाने की कोशिश अब की है। इस कहानी में एक नया किरदार आएगा। कहानी आगे बढ़ाई जाएगी।
श्रद्धा कपूर के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश हैं। हालांकि कुछ लोग इसके खिलाफ भी हैं। श्रद्धा कपूर को कास्ट करने को लेकर लोगों ने कई कमेंट दिए। यूज़र्स ने लिखा श्रद्धा कपूर परफेक्ट चॉइस है। तो वहीं दूसरे ने लिखा श्रद्धा बेस्ट है लेकिन मावरा हुकैन की अलग बात है। कुछ लोगों ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुकैन की काफी तारीफ की है और उनका कहना है कि श्रद्धा कभी मावरा की बराबरी नहीं कर सकती है। बता दें सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा हम नहीं देखेंगे ओवरएक्टिंग की दुकान को। फिर मावरा और हर्षवर्धन को बेस्ट बताया गया।
बकवास मूवी अगर श्रद्धा होंगी। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर को लेकर के जहां फैंस खुश हैं कि सनम तेरी कसम टू में श्रद्धा को कास्ट किया जाएगा। तो वहीं मावरा हुकैन के फैंस इस बात से खुश नजर नहीं आए। उनका कहना था कि सनम तेरी कसम में हर्षवर्धन राणे के साथ मावरा की जोड़ी ही बेस्ट है। अगर इसमें श्रद्धा को कास्ट किया जाता है तो वह इस फिल्म को नहीं देखेंगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के यूजर ने तो श्रद्धा कपूर को ओवरएक्टिंग की दुकान तक कह दिया है। हालांकि इसमें आपका क्या कहना है? कमेंट करके अपनी राय जरूर दें।
यह भी पढे;Nacy Tyagi को लेकर आई बुरी खबर, लोगों पर फूटा जबरजस्त गुस्सा….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।