बिजनेस वर्ड मे छाई नव्या, ब्रेकअप ने छाई किस्मत, अनन्या ओर सुहाना से भी निकली आगे…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

अमिताभ बच्चन के नातिन ने कर दिया कमाल। बिजनेस की दुनिया में बजाया डंका। गर्व से झूम रहा बच्चन परिवार। सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में हो गई शुमार। अमिताभ बच्चन के नातिन ने बिजनेस की दुनिया में अपना डंका बजा दिया है। सक्सेस का शोर इतना ज्यादा है कि उसे इग्नोर नहीं किया जा सकता। बच्चन परिवार में जश्न का माहौल है। Fortun इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली भारतीय महिलाओं के लिस्ट में नव्या नवेली नंदा का नाम शुमार हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद Instagram पर दी है। आपको बता दें 100 में से 59 रैंक है उनका जो कि अपने आप में गर्व की बात है।

इस खबर से बच्चन परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा। खूब बधाइयां दी जा रही हैं नव्या को। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाली स्टार किड नव्या नवेली नंदा जिसने एक्टिंग से तौबा कर ली और बिजनेस को अपना फ्यूचर प्लान बनाया। यह प्लान इतना सक्सेसफुल हुआ कि आज 7000 करोड़ की कंपनी की मालकिन बन गई हैं। 50 करोड़ के घर में रह रही हैं और फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट में भी शुमार हो गई हैं। हैरान रह गए ना? लेकिन यह सब कुछ एकदम सच है।

बॉलीवुड लेजेंड अमिताभ और जया बच्चन के नाते नव्या नवेली नंदा पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कभी सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ उनके रिश्ते को लेकर तो कभी उनकी नेटवर्थ को लेकर। पहले उनके रिश्ते के बारे में बात कर लेते हैं। कहते हैं नव्या सिद्धार्थ के खूब प्यार में पड़ गई थी। उनकी जिंदगी सिद्धार्थ के चारों तरफ घूमने लग गई थी और उन्होंने अपने करियर को सेकेंडरी कर दिया था। जब इस बात की भनक बिग बी को लगी तो उन्होंने नव्या को अल्टीमेटम दे दिया कि रिश्ता बाद में अभी करियर पर फोकस करो। बच्चन परिवार के दखल से सिद्धांत और नव्या का रिश्ता टूट गया।

जिसके बाद नव्या ने पूरी तरह से काम पर फोकस करना शुरू कर दिया। जिसका नतीजा यह है कि फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में नव्या नंदा का नाम शुमार हो गया है। इस बात को नव्या ने खुद बताया। जानकारी के लिए बता दें नव्या करोड़ों की कंपनी की उत्तराधिकारी हैं। उनके पिता निखिल नंदा स्पोर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह एक लीडिंग इंडियन इंजीनियरिंग कंपनी है। 2021 में इस कंपनी का रेवेन्यू 7000 करोड़ से ज्यादा का था। वहीं नव्या ने 21 साल की उम्र में जूनियर मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर अपना फैमिली बिजनेस जॉइ किया था। तब से लेकर अब तक वह अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में शामिल रह चुकी हैं।

आपको बता दें नवंबर 2023 में उनके नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन ने ₹50 करोड़ की कीमत वाला अपना महंगा जूहू वाला मेंशन प्रतीक्षा नव्या की मां यानी श्वेता बच्चन के नाम कर दिया था। इस प्रॉपर्टी के उत्तराधिकारी भी नव्या और उनके भाई अगस्त्यांदा ही हैं। नव्या ने अपने फैमिली बिजनेस के अलावा भी अपने स्किल को आजमाया है। आरा हेल्थ महिलाओं पर फोकस रखने वाली एक हेल्थ टेक कंपनी है जो भारत में महिलाओं को अफोर्डेबल हेल्थ केयर स्यूशन ऑफर करती है। इसके अलावा वो प्रोजेक्ट नवेली की भी फाउंडर हैं। एंटरटेनमेंट सेक्टर में भी नव्या काम कर रही हैं। उनका पडकास्ट व्हाट द हेल नवव्या बहुत पॉपुलर है। इस पॉडकास्ट में नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बातचीत करती हैं।

यह भी पढे:बेटी के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बनवाया 12 करोड़ का महल, देखिए इनसाइड तस्वीरे…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment