टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से चर्चाओं में हैं। दीपिका कक्कड़ को लिवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर है। दीपिका की अब जल्द ही सर्जरी होने वाली है। फैंस और उनके को-स्टार्स भी दीपिका की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग के जरिए यह बताया कि आखिर दीपिका की हेल्थ अपडेट क्या है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पॉपुलर कपल हैं और अक्सर अपने ब्लॉगिंग के जरिए फैंस को अपनी डेली रूटीन के बारे में जानकारी देते रहते हैं। शोएब ने दीपिका की हेल्थ की अपडेट भी वॉगिंग के जरिए दी थी।
और अब शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को अपने बेटे की चिंता सता रही है। हाल में ही शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ की अपडेट भी बताई और बताया कि उनका बेटा रूहान जो कि अगले महीने 2 साल का होने वाला है वह आखिर अपनी मां के बिना कैसे रहेगा। दीपिका का ज्यादा वक्त हॉस्पिटल में बीत रहा है। ऐसे में उनके बेटे रूहान की चिंता दोनों को सता रही है। परिवार भी रूहान के लिए काफी परेशान है। ट्रीटमेंट के दौरान काफी घंटों तक दीपिका को अपने बेटे से दूर रहना पड़ रहा है।
ऐसे में वीडियो में एक्टर ने कहा इस समय हम सभी के सामने बड़ा खतरा है कि हम रूहान को कैसे संभालेंगे। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं जब से वह हमारी लाइफ में आया है दीपिका के साथ उसका काफी वक्त बीता है। वह उससे कभी दूर नहीं रहता। एक्टर ने आगे कहा कि रूहान सिर्फ ब्रेस्ट फीडिंग पर है और उसने कभी किसी दूसरे दूध के सहारे नहीं रहा। दूध छोड़ने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई। इससे यह प्रक्रिया काफी नाजुक हो गई है। हम उसे जितना भी कुछ भी खिला लें लेकिन वह ब्रेस्ट फीड जरूर करता है। दीपिका कई बार आधी रात में भी उसे दूध पिलाती हैं
और रूहान भी इसके लिए कहता है। ऐसे में अब तनाव बढ़ चुका है कि आखिर दीपिका कैसे इन सब चीजों को मैनेज करेगी। खासतौर पर तब जब सर्जरी होने वाली है क्योंकि हमें अभी तक नहीं पता कि दीपिका को और कितने दिन तक अलग रहना होगा। शोएब ने बताया कि दीपिका भी रूहान के लिए काफी चिंता में हैं। उनका कहना है कि हमें अभी तक उनकी हालात के बारे में नहीं पता लेकिन दीपिका बहुत परेशान है। जैसे ही दीपिका ने रिपोर्ट देखी पहली नजर में उसके दिमाग में यही आया कि आखिर वो रूहान के बिना कैसे रहेगी और वह काफी भावुक भी हो गई। यह वीडियो देखने
00:02:44 के बाद दीपिका और शोएब के फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं। आखिर एक छोटे से बच्चे से मां कितने दिन तक दूर रहेगी और वह बच्चा जो ब्रेस्ट फीड करता हो। बता दें दीपिका कक्कर इन दिनों हॉस्पिटल में स्पॉट की गई। जहां पर अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ वह नजर आई। दीपिका काफी लंबे वक्त से पेट के दर्द से जूझ रही थी। जब डॉक्टर के पास जाने से वह सिटी स्कैन की रिपोर्ट सामने आती है तब पता चलता है।
कि दीपिका को लिवर में ट्यूमर है। हाल में ही दीपिका की ननद सबा इब्राहिम का भी वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने बताया कि परिवार को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि दीपिका को इतनी बड़ी बीमारी है। वह पेट के दर्द को एक नॉर्मल दर्द समझ रहे थे। लेकिन जब सिटी स्कैन हुआ तब सब कुछ आंखों के सामने था। साथ ही सभा ने यह भी बताया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में परिवार और दीपिका की हालत को देखते हुए वह काफी परेशान हैं और अपने फैंस से दुआ मांगने के लिए उन्होंने वीडियो में कहा है
यह भी पढे:अक्षय कुमार के साथ विक्की कौशल की हुई लड़ाई, पत्नी ट्विंकल ने बताई भिड़ंत के पीछे की वजह…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।