अक्षय कुमार के साथ विक्की कौशल की हुई लड़ाई, पत्नी ट्विंकल ने बताई भिड़ंत के पीछे की वजह…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

अक्षय कुमार और विक्की कौशल की हुई आपस में झड़प। एक फिल्म को लेकर के भिड़े दोनों एक्टर्स। जी हां, बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार और विक्की कौशल एक फिल्म को लेकर के झगड़ते हुए दिखाई दिए। यह दावा किया है एक ट्वीट ने। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर फिल्म को लेकर के लगातार प्रोड्यूसर्स की होड़ लगी है। 7 मई को भारतीय सेना के द्वारा किए गए इस ऑपरेशन को लेकर अब फिल्म जगत में होड़ है कि आखिर इस ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म कौन बनाएगा।

इसी बीच खबर यह सामने आई कि भारतीय सेना के साहसिक ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने के लिए अक्षय कुमार और विक्की कौशल भी आपस में भिड़ गए हैं। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है यह ट्विंकल खन्ना ने बताई है। बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि आखिर उन्होंने यह खबर कैसे सुनी। काफी लंबे वक्त से इसकी चर्चा हो रही थी कि अक्षय कुमार और विक्की कौशल के बीच में इस फिल्म को लेकर जंग चल रही है। ट्विंकल ने भी यह माना कि उन्होंने कई सारे ट्वीट्स देखे थे जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि अक्षय और विक्की की आपस में भिड़ंत हो गई है

और वह भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर। ऐसे में ट्विंकल ने अक्षय कुमार से खुद फोन करके पूछा। ट्विंकल कहती हैं, मैंने अक्षय को कॉल किया। जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने पूछा कि क्या तुम विक्की कौशल से इस बात को लेकर लड़ रहे हो कि ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म कौन बनाएगा? अक्षय ने एक गहरी सांस ली और फिर जवाब दिया कि यह सब कुछ झूठ है। और इसके बाद अक्षय ने फोन काट दिया। ट्विंकल खन्ना को इसके बाद काफी गुस्सा भी आया। ट्विंकल ने बताया कि फोन काटते ही उन्हें लगा कि अक्षय उनके साथ बहाना बना रहे हैं। हालांकि बाद में यह मालूमात हुई कि अक्षय कुमार के फोन काटने की वजह फिल्म की शूटिंग और पैर में लगी चोट थी।

ट्विंकल ने आगे यह भी कहा, जाहिर सी बात है यह कहना काफी मुश्किल है कि आखिर सच क्या है और झूठ क्या है? इसका पता लगाना काफी मुश्किल है कि क्या अफवाह है और क्या सही है। हालांकि अक्षय कुमार और विक्की कौशल के बीच में जो झड़प हो रही थी इस खबर को पूरी तरीके से ट्विंकल ने नकार दिया है। बता दें फिल्म ऑपरेशन सिंदूर का एक पोस्टर वायरल किया गया है। बीते कुछ दिनों से भारतपाकि बीच में तनाव चला जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर किया गया।

इस ऑपरेशन सिंदूर पर निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक पोस्टर निकाला और आधिकारिक घोषणा की कि वह यह फिल्म बनाने जा रही हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक महिला सिपाही है, वर्दी पहन रही है और साथ ही माथे पर सिंदूर लगाती हुई दिखाई दे रही है। पोस्टर के बैकग्राउंड में युद्ध जैसे हालात हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्टर सामने आया मेकर्स घिर गए और अंततः उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

यह भी पढे;जासूस ज्योति पर फूटा अनुपमा का गुस्सा, निशाना बनाते कही ऐसी बात…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment