सिंगर राहुल वैद्य और विराट कोहली के बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी कंट्रोवर्सी देखने को मिली जिसे विराट कोहली ने अब शांत कर दिया है और इसके लिए अब राहुल वैद्य ने विराट कोहली का शुक्रिया भी अदा किया है। इतना ही नहीं राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस और उनके भाई विकास कोहली से माफी भी मांगी है। विराट कोहली का एक पोस्ट शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने उन्हें अनब्लॉक करने के लिए क्रिकेटर का शुक्रिया अदा किया है। राहुल ने लिखा मुझे अनब्लॉक करने के लिए थैंक यू विराट कोहली। आप अब तक के बेस्ट बैट्समैन में से एक हो।
अब भारत का गर्व हो। जय हिंद। आप और आपकी फैमिली खुश रहे। इसके साथ ही विराट कोहली के फैंस जिन्होंने राहुल वैद्य को ट्रोल किया था और सिंगर ने उन्हें जोकर बताया था उनके लिए भी राहुल ने स्पेशल नोट लिखा है। राहुल ने लिखा वो नादान लोग जिन्होंने मेरी पत्नी और मेरी बहन को गालियां दी। मेरे बेटी की मॉफ तस्वीरें बनाई और मुझे गालियां भेजी और कुछ प्यारे लोग अभी भी ऐसा कर रहे हैं। भगवान आप सबको सद्बुद्धि दे। मैं भी ऐसा और इससे बदतर लिख सकता हूं लेकिन मैं नहीं चाहता क्योंकि इससे सिर्फ नेगेटिविटी बढ़ेगी जो हमें कहीं नहीं ले जाएगी।
राहुल वैद्य ने अपने तीसरे नोट में लिखा विकास कोहली भाई आपने मुझे जो भी कहा उसका मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि आप बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे याद है आप मुझसे मैनचेस्टर या ओवल स्टेडियम के बाहर मिले थे और मेरे सिंगिंग के लिए काफी सारी अच्छी बातें कही थी। राहुल वैद्य ने इन सबके बाद आखिर में एक चौथा पोस्ट लिखा। सभी के लिए प्यार और शांति।
राहुल वैद्य के पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी इस पॉजिटिविटी को काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल आपका राहुल वैद्य की माफी पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढे:कपूर खानदान की लाड़ली ने डेब्यू मे किया सत्यनाश, अनन्या पांडे के लिए बचाई इज्जत…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।