ढोल की ताल पर थिरके ऐश्वर्या अभिषेक तो आराध्या ने भी मिलाई ताल से ताल। राहुल वैद्य की धुन पर सुधबुध खोकर नाची बच्चन बहू। देखता रह गया पूरा बच्चन परिवार। जी हां, बॉलीवुड की गॉर्जियस लेडी ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों शादी में मेहमान बन खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। और आखिर हो भी क्यों ना। ऐश्वर्या को लंबे वक्त के बाद पब्लिक इवेंट में खुलकर झूमते हुए जो देखा गया है वो भी अकेले नहीं बल्कि अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ। खास बात यह है कि इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि उनकी बेटी ने भी उनसे मैच करते हुए ट्विनिंग की है। तीनों इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे थे।
इस शादी से हम आपके लिए वह इनसाइड तस्वीरें और वीडियोस लेकर आए हैं जो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हैं और ऐसा होना भी बनता है। आखिर इन झलकियों में ऐश्वर्या अपने पति और बेटी के साथ स्टेज पर धमाल जो मचाती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या ने इस शादी में जमकर डांस किया। तो वहीं अभिषेक ने भी उन्हें काफी चीयर किया। सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ उनकी बेटी आराध्या के अलावा सिंगर राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि अभिषेक ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म बंटी और बबली के गाने कजुरारे गाने पर डांस किया।
साल 2005 में यह फिल्म आई थी और अब तक 20 साल बाद जब ऐश अभी इस गाने पर थिरकते हुए नजर आए तो कपल के साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आई। इससे ज्यादा लोगों की नजरें अभिषेक बच्चन पर टिकी रही जो ऐश्वर्या के ठुमकों से निगाहें ही नहीं हटा पा रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को डांस करते हुए ना सिर्फ ट्रियर कर रहे थे बल्कि परफेक्ट हस्बैंड बन उनके साथ डांस में भी शामिल हुए। हालांकि आपको बता दें कि यह एक पुराना वीडियो है और इसे अब राहुल वैद्य ने अपनी Instagram स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर राहुल वैद्य को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
पिछले लंबे वक्त से विराट कोहली को लेकर विवादित बयान के चक्कर में जमकर फिलहाल राहुल वैद्य ट्रोल हो रहे हैं और अब किंग कोहली के फैंस का गुस्सा इस वीडियो पर भी निकलता नजर आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा शादियों में गाने वाला सिंगर है ना कि मूवीज में प्लेबैक सिंगर। तो एक और शख्स ने लिखा सड़क छाप सिंगर। वहीं एक और यूजर ने मजाक बनाते हुए यह तक लिख डाला अभिषेक बच्चन का बजट इतना कम था जो उन्हें राहुल को बुलाना पड़ा। बता दें कि राहुल वैद्य ने विराट कोहली के गलती से अवनीत कौर के फैन पेज को लाइक करने पर रिएक्ट किया था।
इस दौरान उन्होंने विराट कोहली पर तंज कसा था और कहा था कि क्रिकेटर ने उन्हें Instagram पर ब्लॉक कर दिया। साथ ही विराट कोहली को जोकर तक कह दिया था। जब कोहली के फैंस ने राहुल वैद्य की ऐसी तैसी की तो उन्होंने विराट कोहली से भी बड़ा उन्हें जोकर बता दिया था। बस फिर क्या था? कोहली के फैंस ने राहुल वैद्य और उनकी फैमिली को कोसना शुरू कर दिया। लेकिन अब जब विराट ने राहुल वैद्य को अनब्लॉक कर दिया है तो तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
यह भी पढे:नामी सिंगर ने दिया बीवी को धोखा, लड़की को डेटिंग के बहाने बुलकार किया ऐसा की…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।