सारा तेंडुलकरने किया अपने प्यार का इजहार, दिखाई नए प्यार की जलक…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

सचिन तेंदुलकर की लाडली को फिर हुआ प्यार। 27 की सारा ने फाइनली किया इश्क का इकरार। सोशल मीडिया पर दिखाई अपने न्यू लव की झलक। बेटी के इश्क के बारे में जानकर अब क्या करेंगे पापा सचिन तेंदुलकर? जी हां, फाइनली सचिन की लाडली सारा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और जमाने के सामने अपने इश्क का इकरार भी कर लिया है। ना सिर्फ इश्क का इकरार किया है बल्कि अपने नए प्यार की झलक भी सारा ने सोशल मीडिया के जरिए जमाने को दिखा दी है। जैसा कि सब जानते हैं कि बीते कुछ महीनों से सारा तेंदुलकर कभी अपने ब्रेकअप तो कभी लिंकअप की अलग-अलग खबरों के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं।

कभी खबरें आई कि सारा तेंदुलकर का क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ ब्रेकअप हो गया है। तो कभी सारा का नाम अमिताभ बच्चन की नाते नव्या नंदा के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ जोड़ा गया। हालांकि इन तमाम खबरों पर सारा ने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब सारा ने यह लंबी चुप्पी तोड़ते हुए फाइनली जमाने को बता दिया है कि वो किसके प्यार में है। दरअसल सारा जिसके प्यार में है वो कोई शख्स नहीं बल्कि शहर है। जी हां, एक शहर से दिल लगा बैठी है 27 की सारा और वो शहर है ब्रिसबेन।

जानकारी के लिए बता दें कि ट्रैवल लवर सारा अपनी कुछ सहेलियों के साथ इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां बिता रही हैं। तो अपने इसी ऑस्ट्रेलियाियाई वेकेशन की झलक इंस्टा पर दिखाते हुए सारा ने बताया है कि उन्हें इस शहर से प्यार हो गया है। ब्रिसबेन ने उनका दिल जीत लिया है। सारा ने अपने इस पोस्ट में ब्रिसबेन वेकेशन से कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सारा स्काई डक पर खड़े होकर सनसेट के खूबसूरत नजारे को एंजॉय करती दिख रही हैं। अगली तस्वीर में सारा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ग्रेस हाइडन के साथ डिनर एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

तो वहीं इस तस्वीर में सारा को ब्रिसबेन के खाने का लुफ उठाते हुए देखा जा सकता है। सारा ने अपनी एक क्लोजअप पिक्चर भी शेयर की है। बेबी पिंक कलर की सॉफ्ट शोल्डर ड्रेस और ग्लैम मेकअप में सारा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “बिसबिन, तुमने मेरा दिल जीत लिया। मुझे इस शहर से प्यार हो गया है। स्टोरी ब्रिज पर सनसेट के नज़ारों से लेकर ईट स्ट्रीट नॉट शोर में खाने-पीने के शौकीनों के लिए इस वक्त, स्काई डेक पर, छत पर, सनटाउनर से लेकर, टेंगूमा आइलैंड रिसोर्ट में रोमांच तक।

सारा के इस पोस्ट से साफ है कि वह ब्रिसबेन में अपने वेकेशन को बेहद एंजॉय कर रही हैं और उन्हें इतना खुश देख सारा के फैंस भी खुश हो गए हैं। सारा के पोस्ट ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल सिंगल हैं और सोलो वेकेशन को एंजॉय करना पसंद करती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सारा तेंदुलकर ना तो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और ना ही कोई नामी मॉडल हैं। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर सचिन की बेटी की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड हसीनाओं से भी ज्यादा है। उनका शेयर किया पोस्ट तेजी से वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन कर सारा तगड़ी कमाई करती हैं और इस बार भी उनके पोस्ट के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढे;शादी के 8 महीने बाद पति से अलग हुई नागिन सुरभि, खुद बताई अलग होने की हेरान कर देनेवाली सच्चाई….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment