अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कहा कि उन्हें अपने नाना-नानी के जैसे नहीं बनना है। लेकिन आखिर क्यों? नव्या नवेली नंदा श्वेता बच्चन की बेटी हैं और अगस्त्या नंदा की बहन भी। अगस्त्या नंदा ने हाल में ही अपनी नाना-ना नानी की तरह ही बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2023 में Netflix की फिल्म द आर्ची से करियर की शुरुआत की। वहीं नव्या की बात करें तो पेशे से वह एंटरप्रेन्योर हैं। नव्या केयर नाम से उनका एक हेल्थ केयर ब्रांड है। लैंगिंग अधिकारों पर प्रोजेक्ट नवेली नाम से एक एनजीओ भी चलाती हैं।
नव्या की बात करें तो भारत के प्रमुख बी स्कूल आईआईएम अहमदाबाद से वह ब्लैडेड पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। हालिया दिए गए इंटरव्यू में नव्या ने कहा कि वह अपने भाई अगस्त नंदा की तरह हिंदी फिल्मों में हिस्सा नहीं लेना चाहती। वह अपने नाना-नानी की तरह नहीं बनना चाहती। वो दिल्ली में पली बढ़ी है। उनका कहना है कि इसलिए मेरा बचपन का एक बड़ा हिस्सा पिता के साथ व्यापार और खासतौर पर ट्रकों के बारे में बात करते हुए बीता है। बहुत छोटी उम्र से ही मुझे इसको लेकर काफी इंटरेस्ट आने लगा। मैं कभी भी फिल्मों में शामिल नहीं होना चाहती थी।
मैं हमेशा से ही एक बिजनेस वूमन बनना चाहती थी। मैं कहां से आई हूं? मैं कौन हूं? मेरा परिवार कौन है? इस बारे में कुछ भी कभी भी मेरे लिए बोझ नहीं रहा है और ना ही कभी होगा। इससे मुझे केवल इस बात पर गर्व होता है कि मैं जहां हूं, जहां से जुड़ी हूं, मैं इसके हर पहलू को गर्व के साथ निभाती हूं। और यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। जिम्मेदारी के साथ मैं बस अपने परिवार को गौरवान्वित करना चाहती हूं। नव्या का कहना है कि वह भले ही उस परिवार में पली जिसका परिवार बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है, लेकिन बचपन उनका बिजनेस में बीता है।
यही वजह है कि वह बिजनेस में अपनी रुचि रखती थी। हालांकि नवव्या ने यह भी बताया कि एक स्टार के परिवार में जन्म लेने की वजह से उन्हें कई तरीके की सहूलियत भी मिली। इस सहूलियत को वह स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो सहूलियतें मिली हैं उन्हें वह स्वीकार करती हैं और इन सहूलियतों का उन्होंने अच्छा इस्तेमाल किया है। नव्या कहती हैं कि मैंने हमेशा उस विशेषाधिकार को स्वीकार किया है जिससे मैं आई हूं। इसने मुझे वह बनने की अनुमति दी जो मैं आज हूं। मैं इस तथ्य को स्वीकार करती हूं कि बहुत छोटी उम्र में ही मुझे कई सारे अवसर मिल गए
जिन्होंने मुझे आज यहां तक पहुंचाया। मैं इसके लिए आभारी रहूंगी। इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना और इसके साथ न्याय करना यह इंपॉर्टेंट है। जो कि मैं कर रही हूं। नव्या ने यहां यह माना कि जो सहूलतें उन्हें मिली हैं, शायद वह किसी और को इतनी कम उम्र में नहीं मिलती हैं। लेकिन फिर भी वह परिवार के उस बिजनेस के साथ नहीं जुड़ना चाहती जिसमें लाइट्स कैमरा एक्शन है। यानी कि वो फिल्मों के साथ कोई भी नाता नहीं रखना चाहती।
यह भी पढे:पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर के है रिश्ते, पत्नी आलिया को लगा जटका….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।