80 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं विराट की मां सरोज कोहली। विराट ने मां को तोहफे में दिया है करोड़ों का घर। अनुष्का के ससुराल का कोना-कोना है बेहद खूबसूरत। तो सुख सुविधाओं में सेवन स्टार होटल से जरा भी नहीं है कम। क्रिकेट के किंग विराट कोहली के अल्ट्रा लग्जरी लाइफस्टाइल से भला कौन वाकिफ नहीं है? विराट सिर्फ क्रिकेट फील्ड के ही नहीं बल्कि बिजनेस वर्ल्ड के भी माहिर खिलाड़ी हैं। तो प्रॉपर्टी के मामले में विराट किंग हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट की टोटल नेटवर्थ 1050 करोड़ से भी ज्यादा की है। मुंबई अलीबाग और लंदन में विराट कोहली के आलीशान घर हैं।
विरुष्का के मुंबई वाले घर से लेकर अलीबाग वाले फार्म हाउस की झलक तो हम आपको कई बार दिखा चुके हैं। लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं विराट के उस घर का इनसाइड नजारा जो किंग कोहली के दिल के सबसे ज्यादा करीब है। भले ही विराट खुद वहां नहीं रहते हो बावजूद इसके उन्हें वह घर सबसे ज्यादा अजीज है। यानी कि वह घर जहां उनकी मां सरोज कोहली रहती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली की मां सरोज कोहली अपने बड़े बेटे विकास और बहू चेतना के साथ दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रहती हैं। साल 2020 में विराट ने अपनीमां के लिए गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी में आलीशान घर खरीदा था।
कोहली परिवार की यह कोठी डीएलएफ सिटी फेज वन के ब्लॉक सी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट ने इस घर को 80 करोड़ की भारीभरकम कीमत में खरीदा था और अब उनके इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। बाहर से यह घर ऐसा दिखता है। यह घर बाहर से जितना खूबसूरत है, अंदर से उससे भी कहीं ज्यादा आलीशान है। यह आलीशान कोठी 500 गज में बनी हुई है। विराट के भैया भाभी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और उनकी तस्वीरों में ही इस आलीशान घर की झलक भी देखने को मिलती है।
पूरे घर का इंटीरियर ग्रे, वाइट, ब्राउन और ब्लैक कलर के साथ डार्क टोन में किया गया है। मेन गेट से अंदर जाते ही घर के बाहर छोटा सा आंगन है जिसे बेहद हटके लुक दिया गया है। दिवाली के मौके पर विराट की भाभी अपने आंगन को फूलों की रंगोली से सजाती हैं। यह तस्वीरें लिविंग रूम की हैं। जिसे मिनिमल इंटीरियर के साथ क्लासी लुक दिया गया है। इसमें लगाई गई कांच की दीवार इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना देती है। कमरे के बीच में एक खूबसूरत गोल झूमर भी लगा हुआ है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
तस्वीर में विराट के घर का डाइनिंग एरिया डेखा जा सकता है। वाइट मार्बल टॉप वाली डाइनिंग टेबल यहां रखी गई है। विराट के इस घर में एक छोटा सा बार भी है जिसे डार्क थीम पर ही बनाया गया है। बालकनी को भी आर्टिफिशियल घास और नेचुरल प्लांट्स के साथ मिनी गार्डन लुक दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में प्राइवेट स्विमिंग पूल और पर्सनल जिम जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। स्टार क्रिकेटर की मां होने के बाद भी विराट की मां सरोज कोहली बेहद प्राइवेट लाइफ जीती हैं। उन्हें बेहद कम मौकों पर ही पब्लिकली स्पॉट किया गया है। विराट अपनी मां पर जान छिड़कते हैं। महज 18 साल की उम्र में विराट ने अपने पिता को खो दिया था। तब मां और बड़े भाई विकास ही विराट का सहारा बने थे।
यह भी पढे:खुद से 7 साल छोटे हीरो के प्यार मे पागल हुई यह अभिनेत्री, 1 बेटे की है तलकशुदा मा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।