तलाक के 5 साल बाद कनकना सेन शर्मा ने लव को दिया सेकंड चांस। 7 साल छोटे एक्टर अमोल पराशर को डेट कर रही हैं कनकना। लंबे वक्त से हो रही है दोनों की सीक्रेट डेटिंग की चर्चा। तो अब सरेआम गले लग अमोल और कनकना ने कंफर्म किया रिश्ता। जी हां, बॉलीवुड से आ रही है एक और रूमर्ड कपल का रिश्ता कंफर्म होने की खबरें। जैसा कि E2 ने आपको पहले भी जानकारी दी थी कि लंबे वक्त से गॉसिप्स के गलियारों में चर्चा है कि पति रणवीर शौरी से तलाक के बाद कनकना सेन शर्मा एक बार फिर से प्यार में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कनकना खुद से 7 साल छोटे एक्टर अमोल पराशर को डेट कर रही हैं। हालांकि डेटिंग की खबरों पर कनकना और अमोल दोनों ने ही अभी तक चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब फेब्राजी के कैमरों की निगाहों में एक ऐसा नजारा कैद हुआ है जिसे देख सोशल मीडिया पर मौजूद जासूसी निगाहों वाली जनता ने इनके रिश्ते को ऑलमोस्ट कंफर्म मान लिया है। दरअसल बुधवार रात मुंबई में अमोल की लेटेस्ट ओटीटी वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय की स्क्रीनिंग होस्ट की गई थी।
जिसमें सीरीज की पूरी कास्ट तो मौजूद रही ही। साथ ही इंडस्ट्री के कई अन्य सेलिब्स भी अमोल की सीरीज देखने पहुंचे। हालांकि सभी की निगाहें स्क्रीनिंग में आई खास मेहमान पर टिक गई। जब कनकुना सेन शर्मा ग्राम पंचायत की स्क्रीनिंग में पहुंची। ग्रे कलर का फॉर्मल सूट पहने कनकुना बॉस लेडी लुक में स्क्रीनिंग में आई। हाथ में छोटा सा ब्लैक क्लच लिए और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। जैसे ही कनकना एंट्री करती है
तो अमोल बेहद खुशी से उनका वेलकम करते हैं। इस दौरान दोनों गले भी मिलते हैं और कैमरों को एक साथ पोज़ भी देते हैं। दोनों को यूं खुशी-खुशी गले मिलते और कैमरों को पोज़ देते देख यूज़र्स का कहना है कि इनकी केमिस्ट्री दोनों के दिल का हाल साफ बयान कर रही है। दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा गहरा रिश्ता है। एक यूजर ने लिखा है ओएमजी रिश्ता कंफर्म। फाइनली कनकना को प्यार मिल गया। वहीं एक और ने लिखा मैं कनकुना के लिए खुश हूं। अमोल अच्छा इंसान है। एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि रिश्ता तो कोकना के एक्स पति रणवीर शोरी ने पहले ही कंफर्म कर दिया था। हम तो इस मोमेंट को देखने का वेट कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले अमोल ने भी एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। 38 साल के अमोल ने कंफर्म किया था कि वह एक सीरियस रिलेशनशिप में है लेकिन इसे वह प्राइवेट ही रखना चाहते हैं
हालांकि बीते साल कनकना के एक्स हस्बैंड रणवीर शौरी ने इशारोंइशारों में कंफर्म किया था कि अमोल और कनकना डेट कर रहे हैं। कनकुना सेन शर्मा और रणवीर शौरी के बारे में बात करें तो दोनों ने साल 2010 में शादी की थी। कनकुना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि इनका रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं टिका था। साल 2017 में दोनों अलग रहने लगे थे और लगभग 3 साल अलग रहने के बाद रणवीर कौनकना ने साल 2020 में अपना डिवोर्स फाइल किया था। दोनों का एक बेटा हारून भी है जो 14 साल का हो चुका है और एक्ट्रेस के साथ ही रहता है।
यह भी पढे:37 साल की हीरोइन बनेगी दूल्हन, रणबीर के साथ कर चुकी है रोमांस, बिजनेसमेन से करेगी शादी…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।