बड़े पर्दे पर अगर आप फिल्म देखते हैं तो आपको बड़ी अच्छी लगती है। गाने बड़े अच्छे लगते हैं। डांस के स्टेप आप कॉपी करते हैं। लेकिन पर्दे के पीछे की कैसी मेहनत होती है अगर यह आप जानेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। एक्टर्स जो कि लोगों को लगता है कि ये तो बड़ी आम सी चीज है। फिल्मों की शूटिंग करना, डांस करना। लेकिन इसके पीछे वो कितनी मेहनत करते हैं। ऐश्वर्या राय की इस कहानी से आपको पता चलेगा।
ऐश्वर्या राय की जबरदस्त फिल्म जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने उनका साथ दिया। हम बात कर रहे हैं फिल्म देवदास की। देवदास का वह एपिक गाना डोला रे डोला। इसके बारे में आपको एक दिलचस्प कहानी सुनाते हैं कि यह गाना कैसे फिल्माया गया था। इसकी शूटिंग के दौरान कैसे ऐश्वर्या राय के कानों से खून बहने लगी थी। वह घायल हो चुकी थी। चलिए इस रिपोर्ट में देखते हैं। ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की फिल्म देवदास।
इस फिल्म की कहानी बेहतरीन तो थी ही साथ ही तीनों स्टार्स की एक्टिंग ने भी चार चांद लगा दिए। फिल्म सालों पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज के दौर में भी दर्शकों की यह फेवरेट फिल्म्स में से एक है। इस फिल्म में एक गाना फिल्माया गया था डोला रेडोला जिसे आज भी कॉलेज गर्ल्स या स्कूल गर्ल्स परफॉर्म करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या राय का यह सुपरहिट गाना जब शूट किया जा रहा था तो कितना मुश्किल था? इस गाने में ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित ने जिस तरह से कपड़े पहने और गहने पहने यह लोगों को खूब पसंद आया।
भारीभरकम कपड़ों के साथ गहनों को कैरी करना वह भी डांस के साथ आसान बिल्कुल नहीं था। गाने में ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित के बीच डांस का मुकाबला देखने के लिए मिला। उनके डांस मूव्स ने ही हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। उस वक्त यह गाना भारीभरकम बजट के साथ तैयार किया गया था। डोला रे डोला गाने में माधुरी और ऐश्वर्या ने वाइट एंड रेड साड़ी पहनी थी जो उस वक्त फैशन बन चुकी थी और साथ ही गहने भी भर-भर कर पहने थे।
दोनों हीरोइंस गहनों के जंजाल में ऐसे फंसी कि ऐश्वर्या राय को डांस के वक्त ही कानों से खून निकलने लगा। दरअसल ऐश्वर्या राय के कानों में भारीभरकम झुमका पहनाया गया था। इन झुमकों की वजह से एक्ट्रेस के कानों में खूब खून बहने लगा। बावजूद इसके शूटिंग नहीं रोकी गई बल्कि दर्द में ही इस गाने को शूट किया गया था। ऐश्वर्या का डांस और उनके काम के लिए जुनून इस गाने में साफ नजर आता है। चोट की परवाह ना किए बिना गानों में वो अदाकारी लाना कोई ऐश्वर्या से सीखे। दोनों ने एक दूसरे को डांस में टक्कर दी। माधुरी और ऐश्वर्या मुश्किलों में होने के बावजूद इस गाने को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म कर रहे थे।
यह भी पढे:अमिताभ बच्चन ओर धर्मेन्द्र दोनों मे से कौन है गरीब ?…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।