टीवी के इन छह सितारों का चंद महीनों में टूटा सात जन्मों का साथ। किसी की शादी के दो या किसी के 8 महीने बाद ही रिश्ते में आने लगी थी दरार। करण सिंह ग्रोवर से लेकर सारा खान तक इन स्टार्स ने तोड़े कसमें वादे। ग्लैमर वर्ल्ड के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी कपल्स के बीच तलाक और लड़ाई झगड़े की खबरें सामने आती रहती हैं। वैसे तो शादी को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता है। एक बार इस बंधन में बंध जाएं तो जिंदगी भर साथ निभाने के कसमें वादे किए जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब कपल्स शादी के कुछ वक्त बाद ही एक दूसरे से हार खाने लग जाते हैं और वो चीज उनके रिश्ते में दरार बनकर पैदा हो जाती है।
और अंत में दोनों ही हिम्मत हारकर अपने रास्ते अलग कर लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि टीवी के कई ऐसे कपल्स भी हैं जो शादी के कुछ वक्त बाद ही अलग हो गए थे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं स्टार कपल्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी शादी कुछ ही चंद महीनों में खत्म हो गई थी। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम का। करण सिंह ग्रोवर ने फिल्मों से पहले टीवी इंडस्ट्री पर राज किया है। वह छोटे पर्दे के सबसे चहेते एक्टर्स में से एक थे।
बता दें कि करण सिंह ग्रोवर की पहली शादी साल 2008 में श्रद्धा निगम से हुई थी। हालांकि शादी के महज 10 महीने बाद ही दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया था। खबरों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि तलाक की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इसके बाद साल 2012 में एक्टर ने जेनिफर विंगेट से शादी की थी। हालांकि यह शादी भी कुछ खास टिक नहीं पाई थी। अब एक्टर बिपाशा बासू और अपनी बेटी देवी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम शामिल है पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिया का।
बता दें कि कपल की निजी जिंदगी अक्सर ही न्यूज़ हेडलाइंस में बनी रहती है। कपल की पहली मुलाकात शो के सेट पर हुई थी। दोनों को उसी वक्त प्यार हो गया था। डेटिंग फेज में सब कुछ अच्छा चलने की वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि शादी में दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं रहता था। जिसकी वजह से शादी के 11 महीने बाद ही कपल ने तलाक ले लिया था। बड़े अच्छे लगते हैं फेम चाहत खन्ना ने बिजनेसमैन भरत नरसिंह हनी से डेटिंग के 5 साल बाद शादी की थी। उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग भी छोड़ दी थी।
बता दें कि शादी के 8 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपने पति पर शारीरिक और घरेलू हिंसा का बड़ा आरोप लगाया था और अपने रास्ते अलग कर लिए थे। फिल्म भाग जॉनी से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने साल 2017 में सौरभ गुप्ता से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों की शादी ने सिर्फ 6 महीनों में ही दम तोड़ दिया। इसके पीछे की वजह का खुलासा एक्ट्रेस ने एक रियलिटी शो में किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी के बाद दोनों में प्यार नहीं बचा था
जिसके चलते कपल ने तलाक ले लिया था। सारा खान और अली मर्चेंट ने नेशनल टेलीविजन पर बिग बॉस 4 शो में शादी की थी। इनका 2010 में निकाह हुआ था। लेकिन 2 महीने बाद ही इन्होंने तलाक की अर्जी दायर कर दी थी। सारा ने कहा था कि यह उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पर अफवाह उड़ी थी कि यह शादी नहीं बल्कि पब्लिसिटी स्टंट था।
यह भी पढे:अभिनेता शाहरुख खान पर कोर्ट ने लिया ये बड़ा फेसला, शाहरुख पर टूटा दुखों का पहाड़…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।