दो शादियों के बाद भी अकेली है सुपरस्टार की बेटी। 1600 करोड़ का मालिक नहीं बचा पाया लाडली का घर। करोड़पति हीरो की बहन ने दो बार झेला शादी टूटने का दर्द। दो बेटियों संग अकेली रह गई स्टार डॉटर। कहते हैं कि पैसों से खुशियां खरीदी जा सकती हैं। लेकिन किस्मत का लिखा नहीं बदला जा सकता। और ऐसा ही कुछ साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ भी हुआ है जो 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक होकर भी अपनी बेटी का घर टूटने से नहीं बचा पाए। चिरंजीवी का परिवार साउथ का सबसे मशहूर परिवारों में से एक है। इस परिवार से जुड़ी हर खबर टॉक ऑफ द टाउन बन जाती है।
जहां एक ही फैमिली में कई सितारे सुपरस्टार हैं। मगर आज हम इस फैमिली की सबसे छोटी बेटी श्रृजा के बारे में बात करेंगे। उनकी कंट्रोवर्शियल, लव स्टोरी और दो शादियों के बारे में बताएंगे। उनके भाई रामचरण और पिता चिरंजीवी तो सुपरस्टार हैं। मगर श्रेजा कभी लाइमलाइट में नहीं आई। वो अपने पिता के फिल्मों से जुड़े बिजनेस को हैंडल करती हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी बेहद अनमैनेजेबल रही है। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार चिरंजीवी की बेटी होने के बावजूद श्रीजा मीडिया की सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि वह अपने पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ावों को लेकर चर्चा में रही हैं।
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि रामचरण की बहन श्रीजा ने दो बार शादी की है। लेकिन फिर भी वह अपनी दो बेटियों निवृत्ति और नविष्का के साथ अकेली रह रही हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। शादियां दो साथी एक भी नहीं। आपको बता दें श्रीजा सिर्फ 19 साल की थी जब उन्होंने अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड श्रीश भारद्वाज से शादी का फैसला लिया था। लेकिन चिरंजीवी और उनका पूरा परिवार इस फैसले के खिलाफ था। कहते हैं वह श्रीश से इतना प्यार करती थी
कि उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर यह शादी की थी। इस कपल ने 2007 में हैदराबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। अपनी शादी के तुरंत बाद श्रीजा ने मीडिया से बात की और साफ तौर पर कहा कि उन्हें अपने परिवार से खतरा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार से सुरक्षा चाहती हैं। इस बात को खारिज करते हुए चिरंजीवी ने अपने ही दामाद श्रीश भारद्वाज के खिलाफ किडनैपिंग की शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी नाबालिक हैं और श्रीश ने उनके साथ छेड़छाड़ की है।
साल 2008 में श्रीजा और श्रीश ने एक बेटी निवृत्ति को जन्म दिया था। लेकिन 2011 में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। श्रीजा ने श्रीश के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करा दी थी कि वह दहेज के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं। फिर 2014 में दोनों का तलाक हो गया। श्रीजा का तलाक जरूर हुआ लेकिन उनका प्यार से विश्वास नहीं गया। श्रीश से अलग होने के बाद श्रीजा को एक्टर कल्याण देव से प्यार हो गया। बता दें दोनों बचपन के दोस्त हैं। कल्याण देव तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। श्रीजा ने अपने इस नए प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाया।
बता दें श्रीजा और कल्याण देव ने 28 मार्च 2016 में परिवार की रजामंदी के साथ शादी कर ली थी। लेकिन श्रीजा की शादीशुदा जिंदगी को फिर से किसी की नजर लग गई और 2022 में उनके सेपरेशन की खबरें तक आने लगी। बता दें उन्होंने सोशल मीडिया से अपने पति का सरनेम हटा दिया था। उसके बाद दोनों एक दूसरे के इंस्टा फील्ड से भी गायब हो गए। अपनी दूसरी शादी से भी श्रीजा को एक बेटी है। बेटी का नाम है नविष्का।
यह भी पढे:टेस्ट मेच से सन्यास लेने के बाद हमेशा के लिए लंदन मे शिफ्ट होने जा रहे है विराट-अनुष्का…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।