भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर बॉलीवुड हुआ खुश। जाने किस एक्टर ने क्या कहा। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हादसे के बाद 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को सबक सिखा दिया। जिसके बाद तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारत के कई जगहों पर हमला किया। जिसका जबरदस्त जवाब देते हुए भारत ने भी पाकिस्तान को तगड़ी पटकनी दी। तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद अब दोनों देश सीज फायर को तैयार हो गए हैं।
युद्ध विराम के बाद सोशल मीडिया पर जमकर देशवासियों के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अगर बॉलीवुड एक्टर्स की प्रतिक्रिया जाने तो एक्ट्रेस रवीना टंडन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा यदि यह सच है तो यह स्वागत योग्य निर्णय है। लेकिन कोई गलती ना करें। जिस दिन भारत फिर से प्रयोजित आतंकवाद के कारण लहूलुहान होगा यह युद्ध की कारवाई होगी
और फिर इसके लिए भुगतान करना होगा। उन्होंने आगे लिखा कि आईएमएफ को इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि उनका पैसा कहां जाता है। बड़ी शक्तियों ने अपने पिछले ऋणों को चुकाने के लिए या अधिक गोला बारूद खरीदने के लिए या कुछ और करने के लिए यह ऋण स्वीकृत किए होंगे। लेकिन अभी और कभी भी भारत को फिर से लहूलुहान नहीं होना चाहिए। करीना कपूर खान ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा रब राखा जय हिंद।
साथ ही फिल्म मेकर करण चौहान ने भी सीज फायर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक न्यूज़ को रिशेयर करते हुए हाथ जोड़ने और हार्ट की इमोजी पोस्ट की। सैफ अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा मैं अपनी सरकार और पहलगाम में निर्दोष लोगों के नरसंहार के प्रति उनकी प्रतिक्रिया के साथ पूरी तरह एकजुटता और समर्थन में खड़ा हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हमारी धरती पर हुए इस हालिया आतंकी हमले की हिंसा से टूट चुके परिवारों के साथ हैं। मैं हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी और साहस को सलाम करता हूं और हमें सुरक्षित रखने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।
मैं प्रार्थना करता हूं कि हम सभी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो। जय जवान जय हिंद। ससार की खबर के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी Instagram पर एक पोस्ट शेयर की और लिखा भगवान का शुक्रिया। उन्होंने इस फैसले के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि अब दोनों देशों के बीच शांति कायम होगी। स्वरा भास्कर ने भी ट्रंप का पोस्ट शेयर किया और युद्ध विराम पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम दोनों देशों के बीच स्थाई शांति का रास्ता दिखाएगा।
यह भी पढे:बिना मेकअप के बूढ़ी दिखी आमिर खानकी हिरोइन, देखे वीडियो….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।