भारतपाकि विवाद की मीडिया कवरेज से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बेहद नाराज नजर आई। उन्होंने Instagram पर डिफेंस मिनिस्ट्री की एक गाइडलाइंस शेयर करते हुए मीडिया चैनल्स को मजाक तक बता दिया। दरअसल रक्षा मंत्रालय की इस पोस्ट में लड़ाई के दौरान मीडिया कवरेज को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई थी।
इसमें लिखा था सभी मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वह सुरक्षा बलों की गतिविधियों या रक्षा अभियानों की लाइव रिपोर्टिंग या रियल टाइम कवरेज से बचें। अब इस पोस्ट को सोनाक्षी ने भी अपने Instagram स्टोरी पर शेयर किया। ऐसा करते हुए वो मीडिया चैनल्स पर काफी हमलावर दिखी।
उन्होंने लिखा हमारे न्यूज़ चैनल्स मजाक बनकर रह गए हैं। इन जरूरत से ज्यादा नाटकीय विजुअल्स, साउंड इफेक्ट्स और चीखने चिल्लाने से मैं अब तंग आ चुकी हूं। आखिर आप लोग क्या कर रहे हैं? बस अपना काम करिए। जो सच है वही रिपोर्ट करिए। हर बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर पेश करना
और लोगों में डर फैलाना बंद करिए। लोग वैसे ही चिंतित है। ऊपर से यह हंगामा। मेरी लोगों से गुजारिश है एक भरोसेमंद न्यूज़ सोर्स ढूंढिए और उसी से अपडेटेड रहिए। इस बकवास ड्रामेबाजी को देखना बंद कीजिए जिसे खबर का नाम दिया जा रहा है। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर जरूर बताएं
यह भी पढे:बीच सड़क पर अनुष्का शर्मा ओर विराट कोहली के बीच हुई लड़ाई, सबके सामने किया ऐसा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।