टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने हाल ही में अपनी लाइफ के एक बेहद बुरे एक्सपीरियंस से पर्दा हटाया है। गौतमी कपूर ने बताया कि कैसे वो कई साल पहले मोलेस्टेशन का शिकार हुई थी, और कैसे एक्ट्रेस इस घटना से असहज हो गई थी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में गौतमी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी कोई अपराधी घटना का सामना किया?
तो उन्होंने बताया, यह तब हुआ जब मैं छठी क्लास में थी। एक आदमी ने पीछे से मेरे पट के अंदर हाथ डाल दिया था। मैं बहुत छोटी थी। इसीलिए मुझे समझने में कुछ समय लगा कि क्या हो रहा है। मैं बहुत डर गई थी और तुरंत बस से उतर गई। पूरी सिचुएशन को समझने में मुझे 15 से 20 मिनट लगे। मैं यही सोचती रही कि क्या वो आदमी मेरा पीछा कर रहा है। गौतमी ने बताया कि जब यह घटना हुई तब वह अपने स्कूल की यूनिफार्म में थी।
उन्होंने कहा जब मैं घर पहुंची तो अपनी मां को इस बारे में बताने से बहुत डर रही थी। मुझे लगा कि वह मुझे डांटेंगी। जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि क्या तुम पागल हो? तुम्हें मुड़कर उसे थप्पड़ मारना चाहिए था या उसका कॉलर पकड़ लेना चाहिए था। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर कोई ऐसा कुछ करे तो उसका हाथ कसकर पकड़ लो।
जोर से चिल्लाओ और कभी घबराओ मत। अगर तुम्हें डर लगे तो अपने पास पेपर स्प्रे रखो और उसे उनके चेहरे पर छिड़क दो या फिर अपना जूता उतार कर मारो तुम्हें कुछ नहीं होगा बिल्कुल भी नहीं डरना चाहिए। फिलहाल आपको गौतमी कपूर के साथ हुए इस हादसे पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढे:सचिन तेंडुलकर की बेटी को लोगों ने कहा मोटी, एक सेकंड नहीं रुक सकी सारा…देखे वीडियो…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।