नेहा कक्कड़ की इवेंट ऑर्गेनाइजेशन ने खोली पोल, बोले ये सब ड्रामा…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

मार्च में नेहा कक्कड़ ने उस समय सुर्खियां बटोरी जब मेलबर्न में वह अपने कॉन्सर्ट में आकर रोने लगी। रोते-रोते उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। नेहा कक्कड़ जो कथित तौर पर 3 घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने स्टेज पर कहा कि ऑर्गेनाइज़र्स ने बेसिक फैसिलिटीज भी नहीं दी और उन्हें और उनकी टीम को इतनी सारी प्रॉब्लम्स होने के बावजूद परफॉर्म करना पड़ा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया इवेंट प्लानर पेस डी और विक्रम सिंह रंधावा ने अब उनके दावों को झूठा बताते हुए अपनी बात रखी है।

सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए इवेंट होस्ट पेस डी ने कहा मेलबर्न से बीट प्रोडक्शन ने नेहा को इनवाइट किया था। हम वहां थे और हमने सब कुछ देखा। मैंने प्रीत बाबला भाई से बात की जो इवेंट के ऑर्गेनाइजर थे। मैंने उनसे सब कुछ पूछा। वह बहुत अच्छे और सच्चे इंसान हैं। तब मुझे पता चला कि वह समय पर नहीं पहुंची और कई बार देरी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह लगातार ऐसी बातें कह रही थी। मैं अभी नहीं आऊंगी। मैं यह नहीं करूंगी। विक्रम सिंह रंधावा ने अपनी बात रखते हुए कहा, भीड़ तैयार थी और वह बार-बार नेहा का नाम पुकार रही थी।

उन्हें उम्मीद थी कि वह स्टेज पर आएंगी। लेकिन वह रात 10:00 बजे आई जो कि निर्धारित समय 7:30 बजे से 2:30 घंटे देरी से था। इसीलिए भीड़ परेशान और नाराज हो गई। ऑस्ट्रेलिया में लोग अपने समय की कदर करते हैं। लोग वहां पर अपने परिवार के साथ आए थे। कुछ लोगों ने तो 300 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की टिकट भी खरीदी थी जो करीब 15 से ₹16,000 के बीच है। पीएसडी ने यह भी खुलासा किया कि केवल 700 लोग जब तक और लोग नहीं आ जाते और यह जगह भर नहीं जाती मैं परफॉर्म नहीं करने जा रही हूं।

बता दें कि नेहा ने ऑर्गेनाइजर्स पर बकाया भुगतान किए बिना भागने उनके बैंड के लिए होटल या पानी की व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया था। पीएसडी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा, यह इतना बड़ा शो था। पूरा टेक राइडर मौजूद था। शुरुआती कार्यक्रम थे और सभी ने परफॉर्म किया। उनका माइक और पूरा सेटअप पूरी तरह से तैयार था। इसीलिए वो जो कह रही हैं वह सच नहीं लगता क्योंकि हमने अपनी आंखों से देखा कि सब कुछ ठीक से सेट किया गया था। फिलहाल इस खुलासे के बाद नेहा कक्कड़ की पोल खुल गई है। आपका इस खबर पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढे:आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने 26/11 मुंबई हमले पर तोड़ी चुप्पी, कबूला ये बड़ा सच…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment