अंगूरी भाभी के पति का हुआ आज रोज निधन…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनके पूर्व पति पीयूष का निधन हो गया है। इस खबर से शुभांगी की जिंदगी में कोहराम मच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष पिछले कुछ समय से लीवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस पर शुभांगी आत्रे ने अब रिएक्ट किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं इस समय काफी भावुक हूं

और मुझे कुछ समय चाहिए इस पर बात करने के लिए। शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में इंदौर में हुई थी। शादी के 2 साल बाद 2005 में दोनों को एक बेटी हुई। हालांकि इस रिश्ते में समय के साथ दूरी आने लगी और इस साल फरवरी में दोनों का तलाक हो गया। पीयूष पेशेस से डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट थे। दोनों के बीच तलाक के बाद कोई बातचीत नहीं थी, लेकिन शुभांगी अब भी इस दुखद खबर से काफी भावुक है। कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में शुभांगी ने अपने तलाक पर खुलकर बात की थी। शुभांगी ने कहा था कि हमने अपनी शादी को बचाने की भरपूर कोशिश की।

लेकिन समय के साथ हमारे बीच मतभेद इतने बढ़ गए थे कि साथ रहना मुमकिन नहीं रहा। तलाक के बाद मुझे ऐसा लगा जैसे किसी ने मेरे कंधे से एक भारी बोझ हटा दिया। एक स्वस्थ और खुशहाल माहौल में बेटी को बड़ा करना ही मेरी प्राथमिकता है। मैंने अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया और जब लगा कि अब चीजें नहीं सुधरेंगी तो अलग होने का फैसला किया। फिलहाल शुभांगी के लिए यह वक्त काफी मुश्किल है। हम शुभांगी के पति पीयूष को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं।

यह भी पढे:RJ महवश को आई चहल की याद, अचानक भरे आँख मे आसू….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment