इंटरनेट पर अक्सर ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली के रिश्तों को लेकर कई खबरें सुनी होंगी। ऐश्वर्या को लेकर यह माना जाता है कि बच्चन परिवार के साथ उनका रिश्ता बेहतर नहीं है। लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है जिसमें देखा गया कि ऐश्वर्या ने कैसे बच्चन परिवार की तारीफ करते हुए परिवार की छाती और भी चौड़ी कर दी। भले ही ऐश्वर्या और फैमिली के साथ वह नजर ना आती हो। उनका रिश्ता बेहतर ना हो लेकिन उसके बावजूद भी वह बच्चन परिवार के साथ अक्सर खड़ी रहती हैं। बच्चन परिवार की आन-बान शान को बिल्कुल भी झुकने नहीं देती।
यही वजह है कि कॉफी विद करन के शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कॉफी विद करन के तीसरे सीजन जो कि साल 2010 में आया था उसमें अपने ससुराल वालों की तारीफ करते हुए ऐश्वर्या को देखा गया है। कॉफी विद करण के एक शो में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन दोनों ही एक साथ नजर आए थे। इस एपिसोड में ऐश से पूछा गया अमिताभ बच्चन के बारे में एक शब्द बताएं। ऐसे में ऐश ने कहा बेस्ट बेस्ट बेस्ट। फिर एक्ट्रेस से पूछा गया करीना और प्रियंका में से बेस्ट एक्ट्रेस कौन है? ऐसे में ऐश ने करीना का नाम लिया।
लेकिन जैसे ही इंडस्ट्री के तीनों खान का नाम ले करण जौहर ने ऐश से सवाल पूछा वैसे ही करण जौहर हैरान हो उठे ऐश्वर्या राय के जवाब से। दरअसल करन ने पूछा शाहरुख सलमान आमिर या सैफ कौन ऑल सीजन बेहतर है? इतने में अभिषेक बच्चन बीच में बोलते हुए कहते हैं कि कुछ और एक्टर्स के नाम भी इसमें शामिल करो। लेकिन फिर ऐश जवाब देती हैं द बच्चन ऑल द सीजन। एंड माय नेम इज नॉट खान। बस ऐश्वर्या का यही जवाब सुनकर करण जौहर के मुंह से हैरानी से ओह माय गॉड निकल आता है और वहीं अभिषेक बच्चन की छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है।
यह भी पढे:कृष्णा ने खोली सरेआम अपनी मामी की पोल, कहा मेरी मामी ही प्रॉब्लेम क्रीएट करती है…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।