नीतू कपूर को याद आए ऋषि कपूर Instagram पर सगाई के दिन की फोटो की शेयर सगाई के दिन को याद करते हुए नीतू कपूर ने लिखी भावुक कर देने वाली बात जी हां नीतू कपूर ने 40 साल पुराने लम्हों को याद किया है। उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर के साथ जवानी के दिनों की एक थ्रोबैक फोटो को शेयर किया है। इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में टीशर्ट में ऋषि कपूर और वाइट ड्रेस में नीतू को देखा जा सकता है। इसी के साथ एक भावुक कर देने वाला कैप्शन और इमोजी लिखा।
नीतू ने लिखा 1979 इसी दिन हमारी सगाई हुई थी। समय उड़ रहा है। इसी तरीके से नीतू कपूर की सगाई का एक किस्सा भी सामने आ रहा है। नीतू कपूर की आज ही के दिन सगाई हुई थी। सगाई से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा भी है। अपने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी से जुड़े हुए कई किस्से सुने होंगे। लेकिन उनकी सगाई से जुड़ा हुआ यह दिलचस्प किस्सा नहीं सुना होगा। यह किस्सा ऋषु कपूर की बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में साफ लिखा हुआ है
कि कैसे अगर बहन ऋतू ना होती तो शायद नीतू और ऋषि कपूर कभी शादी कर ही ना पाते। कैसे बहन रितू की वजह से हुई इन दोनों की सगाई और कैसे रिश्ता पहुंचा शादी तक। यह पूरी बात इस किताब में लिखी है। दरअसल ऋतु ने ऋषि कपूर को बिना बताए ही उनकी सगाई नीतू से फिक्स कर दी थी और मुंबई से दिल्ली बुलाया था। जब एयरपोर्ट पर ऋषि कपूर आए तो उनकी मुलाकात दिलीप कुमार और सारा बानो से हुई। जिन्होंने सिर्फ एक कयास लगाया।
उनकी सगाई से जुड़ा हुआ। दिलीप कुमार ने एयरपोर्ट पर कहा, क्या आप सगाई करने जा रहे हैं? हालांकि यह सिर्फ एक अंदाजा था। लेकिन दिलीप कुमार का यह अंदाजा सच निकला और उस दिन ऋषि कपूर की सगाई हुई। कहा जाता है कि ऋतु ना होती तो नीतू और ऋषि कपूर की सगाई कभी ना हो पाती
ऋतू ने कभी नीतू और ऋषि की सगाई की भनक किसी को ना पड़ने दी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर पहले जैसमीन नाम की एक महिला को डेट किया करते थे। लेकिन इसी बीच ब्रेकअप के बाद नीतू कपूर से ऋषि की बॉन्डिंग बढ़ी और यही बॉन्डिंग प्यार में बदल गई। जिसके बाद लंबे वक्त तक दोनों को डेट करने के बाद दोनों ने शादी।
यह भी पढे:बेटे के ब्रेस्ट चूमने पर ये क्या बोली निशा रावल…..
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।